katniमध्यप्रदेश

जन अभियान परिषद ने किया वंदे मातरम गायन का आयोजन

जन अभियान परिषद ने किया वंदे मातरम गायन का आयोज

कटनी- मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड कटनी में संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम में अध्यनरत छात्राओं के बीच राष्ट्रगीत वंदे मातरम के संदर्भ में विस्तार से जानकारी देने के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रगीत वंदे मातरम के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए हुए विकासखंड समन्वयक बालमुकुंद मिश्र ने बताया कि बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा राष्ट्रगीत वंदे मातरम की रचना की गई जिसका प्रकाशन उनके उपन्यास आनंद मठ में किया गया और राष्ट्रगीत को स्वरबद्ध श्री रवि नाथ टैगोर जी के द्वारा किया गया। राष्ट्रगीत वंदे मातरम के माध्यम से स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लेने वाले महापुरुषों में और देशवासियों में जोश पैदा करने और अलग जगाने की दृष्टि से जगाने की दृष्टि से राष्ट्रगीत वंदे मातरम की सार्थक भूमिका थी, जिसके 150 वर्ष पूर्ण होने पर भारत सरकार और मध्य प्रदेश शासन के द्वारा इस राष्ट्रगीत के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने की दृष्टि से विभिन्न चरणों में आयोजन किये जा रहे हैं। इसी श्रृंखला में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम में अध्यनरत छात्र छात्राओं को वंदे मातरम से संबंधित सारगर्भित जानकारी दी जा रही है ।ताकि सभी छात्र अपने-अपने प्रयोगशाला ग्रामों में राष्ट्रगीत वंदे मातरम के महत्व को प्रदर्शित करते हुए ग्राम वासियों को भी उक्त जानकारी प्रेषित कर सकें ।एवं विभिन्न गतिविधियों में सहभागी बन सकें। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित परामर्शदाताओं और छात्र-छात्राओं के द्वारा वंदे मातरम का गायन किया गया और भारत माता की जय के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

Back to top button