Saturday, May 16, 2026
Latest:
Latest

जम्मू-कश्मीर चुनाव: भाजपा की तीसरी सूची जारी, 29 उम्मीदवारों के नाम घोषित, देखें कौन कहां से लड़ेगा चुनाव

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की है। इस सूची में पार्टी ने 29 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया है। पार्टी ने चरणवार उम्मीदवारों के नाम जारी किए हैं।  राज्य में तीन चरणों में 18, 25 सितंबर और एक अक्तूबर को मतदान होंगे और चार अक्तूबर को परिणाम आएंगे।

 

पीएम मोदी संभालेंगे चुनाव प्रचार की कमान
इससे पहले भाजपा ने सोमवार को ही अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी थी। चुनाव प्रचार की कमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संभालेंगे। सूची में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम प्रमुख है।

 

इसके अलावा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, मनोहर लाल खट्टर, जी किशन रेड्डी, शिवराज सिंह चौहान, जितेंद्र सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और स्मृति ईरानी और जनरल (सेवानिवृत्त) वी के सिंह के अलावा राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर अन्य प्रमुख चेहरे हैं जो चुनाव प्रचार के दौरान जम्मू और कश्मीर का दौरा करेंगे।

बता दें कि राज्य में तीन चरणों में 18, 25 सितंबर और एक अक्तूबर को मतदान होंगे और चार अक्तूबर को परिणाम आएंगे।

swarn stambh 2swarn stambh 3

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम