Friday, May 1, 2026
Latest:
FEATUREDLatestअंतराष्ट्रीय

जैश, लश्कर और अब हिजबुल: पाकिस्तान में एक हफ्ते में 3 आतंकी ढेर; कौन है ये ‘अज्ञात हमलावर’ जो चुन-चुन कर मार रहा है?

इस्लामाबाद। जैश, लश्कर और अब हिजबुल: पाकिस्तान में एक हफ्ते में 3 आतंकी ढेर; कौन है ये ‘अज्ञात हमलावर’ जो चुन-चुन कर मार रहा है?।पाकिस्तान की सरजमीं पर एक बार फिर ‘अज्ञात हमलावरों’ ने दहशत फैला दी है। इस बार निशाना बना है हिजबुल मुजाहिदीन का टॉप कमांडर सज्जाद अहमद। कश्मीर का रहने वाला. सज्जाद राजधानी इस्लामाबाद में छिपा बैठा था, जहाँ शुक्रवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने उसे गोलियों से भून दिया।

बरगी हादसा: “सीने से लिपटे मां-बेटे का शव मिलना हृदय विदारक, पर सोशल मीडिया की फर्जी फोटो से बचें”- कलेक्टर जबलपुर

जैश, लश्कर और अब हिजबुल: पाकिस्तान में एक हफ्ते में 3 आतंकी ढेर; कौन है ये ‘अज्ञात हमलावर’ जो चुन-चुन कर मार रहा है?।

एक हफ्ते में गिरे जैश और लश्कर के 3 मोहरे

पाकिस्तान में आतंकियों की टारगेट किलिंग का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है:

  1. सज्जाद अहमद (हिजबुल): इस्लामाबाद में गोली मारकर हत्या।
  2. सलमान अजहर (जैश): मसूद अजहर का करीबी और टॉप कमांडर, संदिग्ध वाहन की टक्कर में मौत।
  3. शेख यूसुफ अफरीदी (लश्कर): खैबर पख्तूनख्वा में अज्ञात हमलावरों ने मौत के घाट उतारा।

20 से ज्यादा आतंकी हुए ‘साफ’, खामोश है पाक सरकार

दिलचस्प बात यह है कि 2019 से शुरू हुए इस सिलसिले में अब तक 20 से ज्यादा खूंखार आतंकी मारे जा चुके हैं, लेकिन पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और सरकार इन हत्याओं पर चुप्पी साधे हुए है। न कोई जांच होती है और न ही कोई गिरफ्तारी। ऐसा लगता है जैसे पाकिस्तान खुद अपने पाले हुए ‘सांपों’ से पीछा छुड़ाना चाहता है या फिर अज्ञात हमलावरों का नेटवर्क इतना मजबूत है कि सरकार लाचार है। जैश, लश्कर और अब हिजबुल: पाकिस्तान में एक हफ्ते में 3 आतंकी ढेर; कौन है ये ‘अज्ञात हमलावर’ जो चुन-चुन कर मार रहा है?।

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि