आर्यिका श्री श्रुतमति माता जी एवं वंदनीय अर्यिका श्री उपशमति जी का सड़क हादसे मे निधन पर जैन समाज ने निकाला मौन जुलुस
कटनी-गत दिवस रीवा में परम पूज्य आचार्य विद्यासागर जी महाराज एवं नवाचार्य समय सागर जी महाराज की परम प्रभावक शिष्या वंदनीय आर्यिका श्री श्रुतमति माता जी एवं वंदनीय अर्यिका श्री उपशमति जी का सड़क हादसे के कारण असमय समाधिमरण हो गया उपरोक्त घटना से सम्पूर्ण जैन जगत में शोक की लहर छा गई इस आकस्मिक घटना पर श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन बड़े मंदिर जी में परम पूज्य 105 गुरूमति माता जी एवं प.पू.105 दृढ़मति माता जी एवं आर्यिका संघ के सानिध्य में विनयांजली सभा हुई जिसमें समाजसेवी पंचायत अध्यक्ष संजय जैन, तीर्थक्षेत्र कमेटी के पूर्व अध्यक्ष् स.सि.सुधीर कुमार जैन, पूर्व निर्वितमान एस.डी.एम. विनय जैन, कैलाशचंद सोगानी ने अपने-अपने विचार व्यक्त करने के पश्चात् आर्यिका संघ एवं उपस्थित श्रावक-श्राविकाओं द्वारा समाधिस्थ आर्यिका द्वय विनयाजंली अर्पित करने के पश्चात् जैन समाज का मौन जुलूस महावीर चौक से प्रारंभ होकर रूई मण्डी, कपड़ा बाजार, सुभाष चौक साधूराम स्कूल के सामने से होते हुये कोतवाली पहुंचा जहां एडिशनल एस.पी. संतोष डेहरिया, तहसीलदार साक्षी मैडम को साधु-साध्वियों की सुरक्षा हेतु ज्ञापन सौपा गया। मौन जूलूस में पंचायत अध्यक्ष संजय जैन, मंत्री विन्नी जैन, सेवानिवृत्त विनय जैन,स.सि.सुधीर कुमार जैन, अरविन्द्र जैन, प्रकाश जैन-आप, संदीप पटोरिया, स.सि.अनिल जैन, डॉ.अखिलेश जैन, चक्रेश जैन, जितेन्द्र जैन, पं.विकास शास्त्री,रमेशचंद,मोने जैन बर्तन, अंशु जैन,मोनू जैन, विनोद जैन, संजय जैन दवाई, राजेन्द्र जैन, वीरेन्द्र जैन, सुनील जैन, पताली जैन, राजू जैन-हल्दी, अनिल जैन अरिहंत के साथ बड़ी संख्या मे धर्मानुरागी बन्धु एवं माताऐं बहने शामिल रही।

