Site icon YASHBHARAT.COM

डिजिटल होगी जबलपुर की अग्निशमन सेवा: दमकल वाहनों में लगेंगे एमडीटी डिवाइस, सीधे डायल 112 से होगी लाइव मॉनिटरिंग

delhi police

डिजिटल होगी जबलपुर की अग्निशमन सेवा: दमकल वाहनों में लगेंगे एमडीटी डिवाइस, सीधे डायल 112 से होगी लाइव मॉनिटरिंग

जबलपुर: जबलपुर में आगजनी की घटनाओं पर त्वरित काबू पाने और राहत कार्यों में होने वाली देरी को खत्म करने के लिए नगर निगम की अग्निशमन शाखा को हाईटेक किया जा रहा है। अब दमकल वाहनों के स्टेशन से रवाना होने से लेकर घटनास्थल पर पहुंचने और आग बुझाकर वापस लौटने तक की हर गतिविधि पर डिजिटल निगरानी रखी जाएगी। इसके लिए दमकल वाहनों में मोबाइल डेटा टर्मिनल (MDT) डिवाइस लगाए जा रहे हैं।

डायल 112 से जुड़ते ही वाहन तक पहुंचेगी लाइव लोकेशन

इस नई व्यवस्था को मध्य प्रदेश की एकीकृत आपातकालीन सेवा डायल 112 और केंद्रीय कमांड सेंटर की ‘कंप्यूटर असिस्टेड डिस्पैच’ प्रणाली से जोड़ा जाएगा। इसके तहत:

पहले चरण में मिले 8 डिवाइस, पारदर्शिता और जवाबदेही होगी तय

डायरेक्ट्रेट भोपाल की ओर से पहले चरण में जबलपुर नगर निगम को 8 एमडीटी डिवाइस उपलब्ध कराए गए हैं। शुरुआती दौर में इन्हें नगर निगम मुख्यालय स्थित दमकल वाहनों में लगाया जाएगा, जिसके बाद चरणबद्ध तरीके से जोन स्तर के वाहनों को भी इससे लैस किया जाएगा। इस डिजिटल ट्रैकिंग से कंट्रोल रूम को वाहनों की लाइव लोकेशन मिलेगी। इससे यह रिकॉर्ड भी दर्ज होगा कि सूचना मिलने के कितनी देर बाद गाड़ी रवाना हुई और कितनी देर में मौके पर पहुंची, जिससे विभाग की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही तय होगी।

राह में चुनौतियां भी कम नहीं: पुराने वाहन और स्टाफ की ट्रेनिंग का अभाव

तकनीकी अपग्रेडेशन की इस पहल के बीच जमीनी स्तर पर कई बड़ी चुनौतियां भी मौजूद हैं, जिनके कारण इस व्यवस्था को पूरी तरह लागू होने में अभी समय लग सकता है:

Exit mobile version