Site icon Yashbharat.com

Jabalpur केंद्रीय जेल में स्वास्थ्य, भोजन सहित अन्य सुविधाओं का लिया जायजा

images 37

Jabalpur जबलपुर, मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला एवं सत्र न्यायाधीश नवीन कुमार सक्सेना के मार्गदर्शन में केंद्रीय जेल, जबलपुर में शुक्रवार को निरीक्षण के साथ विधिक साक्षरता शिविर आयोजित हुआ।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव शरद भामकर व जिला विधिक सहायता अधिकारी मुहम्मद जीलानी ने बताया कि केंद्रीय जेल के साजयाफ्ता व विचाराधीन बंदियों को उनकी समस्याओं के निराकरण के संबंध में महत्वपूर्ण वैधानिक जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान कोविड-19 की गाइडलाइन का गंभीरता से पालन सुनिश्चित कराया गया।

निरीक्षण की प्रक्रिया में जेल के बंदियों को नि:शुल्क विधिक सलाह देते हुए पैनल अधिवक्ता नियुक्त किये जाने के संबंध में जाग्रत किया गया।विधिक साक्षरता शिविर में बंदियों के अधिकार, प्ली-बार्गेनिंग, लीगल ऐड क्लिनिक, नालसा व सालसा द्वारा संचालित विभिन्न् योजनाओं की जानकारी दी गई। बंदियों की समस्याएं सुनकर उचित निराकरण किया गया। प्ली-बार्गेनिंग व धारा 436-ए दंड प्रक्रिया संहिता के अंतर्गत आने वाले बंदियों की जानकारी भी ली गई। जेल पर उपलब्ध स्वास्थ्य, भोजन एवं अन्य सुविधाओं की विस्तार से जायजा लिया गया।

साथ ही आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए गए। कार्यक्रम में अशोक सिंह विधि अधिकारी, उप जेल अधीक्षक मदन कमलेश, पैनल लॉयर हीरा सिंह वैश्य, कु. पूजा सिंह के अलावा काफी संख्या में विधि के विद्यार्थी मौजूद रहे। बंदियों से इस आयोजन से लाभ उठाकर अपने अधिकार जाने। भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम किए जाने की मांग उठी। इस दौरान वातावरण काफी सहज रहा। मित्रतापूर्ण तरीके से मिलने के कारण बंदियों में अधिकारियों के प्रति सद्भाव देखने को मिला।

Exit mobile version