Jabalpur Youtuber: यूट्यूब देखकर सीखा एटीएम कार्ड से ठगी का तरीका, अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

IMG 20200916 WA0024

Jabalpur Youtuber: यूट्यूब देखकर सीखा एटीएम कार्ड से ठगी का तरीका, अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार । पुलिस ने एटीएम कार्ड से ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। ये लोगों को बातों में फंसाकर उनका एटीएम कार्ड बदल देते थे। बाद में कार्ड के जरिए खाते से रकम निकाल लेते थे।

आरोपितों ने यह तरीका यूट्यूब से वीडियो देखकर सीखा था। पुलिस ने आरोपितों के पास से विभिन्न बैंकों के 63 एटीएम कार्ड भी जब्त किए हैं। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने शुक्रवार को पत्रकारवार्ता में यह जानकारी दी।

गोहलपुर थाना क्षेत्र निवासी सुखदेव प्रसाद जायसवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि मालगुजार परिसर वंदना नगर के एसबीआइ के एटीएम से 18 जनवरी को रुपये निकालते वक्त तीन लोगों ने उसके एटीएम की अदला-बदली कर तीन लाख 93 हजार 405 रुपये निकाल लिए हैं।

इसी तरह गोराबाजार थाने में मनोज कुमार श्रीवास ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 18 जनवरी को ही बिलहरी स्थित एटीएम में मौजूद तीन लोगों ने उसका कार्ड बदलकर खाते से 62 हजार रुपये निकाल लिए। एक जैसी घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने दल का गठन कर जांच शुरू की थी।

पुलिस जांच में अंतरराज्जीय गिरोह के जुड़े होने की सूचना मिली। सूचना पर आरोपित रुड़की हरिद्वार उत्तराखंड निवासी सचिन सिंह ठाकुर (28), सहारानपुर उत्तर प्रदेश निवासी कल्याण सिंह कश्यप (32), सदर बाजार सहारानपुर उत्तर प्रदेश निवासी अर्जुन चौहान (27) और पठारी हरिद्वार उत्तराखंड निवासी शिव ठाकुर उर्फ शिक्षा (28) को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई।

उन्होंने कई जगह एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करना स्वीकार कर लिया। इस दौरान उनसे विभिन्न बैंकों के 63 एटीएम कार्ड, वाहन क्रमांक यूपी 07 एपी 0719 जब्त कर अन्य प्रकरणों में पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया। आरोपितों ने बताया कि वे मप्र के मंडला जिले में भी इसी तरह की दो घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।

इसे भी पढ़ें-  नरसिंहपुर: दीपावली की रात एनपी प्रजापति के घर कार-बाइक में आग, फायर ब्रिगेड 40 मिनट देर से पहुंचने का आरोप