Site icon Yashbharat.com

Jabalpur News School Fees Update:अभिभावकों को मैसेज भेज कर निजी विद्यालय बना रहे दबाव

thumb2

जबलपुर ,यशभारत। कोरोना महामारी को देखते हुए लागू किए गए लाकडाउन के कारण सभी सरकारी और निजी विद्यालय बंद हैं। एक अप्रैल से चालू होने वाला नया शिक्षा सत्र भी शुुरू नहीं हो पाया। संकट की इस घड़ी में अविभावकों को राहत देते हुए प्रदेश सरकार ने निजी विद्यालयों को निर्देश दिए थे कि स्कूल खुलने तक वह छात्रों से किसी भी प्रकार की भीफ न लें, लेकिन छुट्टियों के दिनों की फीस वसूलने के लिए निजी स्कूलों की लूट जारी है।
जिला मुख्यालय में संचालित कई नामी गिरामी निजी विद्यालय अविभावकों को मैसेज भेज कर उन पर स्कूल फीस जमा करने का दबाव बना रहे हैं। विद्यालयों की इस मनमानी के चलते आर्थिक संकट से जूझ रहे परिवार बच्चों की स्कूल फीस जमा करने परेशान हो रहे हैं। किसी स्कूल ने अप्रैल-मई की फीस मांगी है, तो किसी में एक साथ अप्रैल-मई-जून की फीस वसूली जा रही है। अप्रैल में आधे माह ही स्कूल लगेंगे, लेकिन अभिभावकों को पूरे माह की फीस देनी होगी। पहले १ से ३१ तारीख का फीस स्ट्रक्चर था, जिसे बदलकर १५ से १५ तारीख कर दिया गया। इसकी बड़ी वजह अवकाश के दिनों की फीस का भी समायोजन करना है।
विजय नगर स्थित एक निजी विद्यालय प्रबंधन ने बच्चों के माता पिता को मैसेज कर अप्रैल एवं मई महीने की ३६सौ रुपए प्रति महीने के हिसाब से जमा करने को कहा है। स्कूल फीस आनलाइन जमा करने को कहा गया है। मैसेज में कहा गया है कि नेट बैंकिग के माध्यम से से जमा करने को कहा गया है। इसके लिए स्कूल की बेवसाइट का भी उल्लेख किया गया है। मोबाइल पर फीस जमा करने का मैसेज आने से अविभावक बच्चों की शिक्षा को लेकर परेशान हो रहे है। उन्हें यह डर सता रहा है कि यदि फीस जमा नहीं की तो उनके बच्चों का नाम कट सकता है।

शासन के स्पष्ट निर्देश हैं कि किसी भी बच्चे या अभिभावक पर फीस जमा करने के लिए कोई भी स्कूल दबाव नहीं बनाए। यदि कोई दबाव बनाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही कर जाएगी।
एस के नेमा, डीईओ जबलपुर

नीट जेईई मेन्स की परीक्षा १८ से २३ जुलाई और नीट की परीक्षा २६ को
जेईई मैनस की परीक्षा १८ से २३ जुलाई के बीच होगी और एडवांस की परीक्षा अगस्त में होगी। नीट की परीक्षा २६ जुलाई को होगी ।

Exit mobile version