Site icon Yashbharat.com

Jabalpur News: मेडिकल स्टोर संचालक की आत्महत्या का सुसाइड Video मिला मां औऱ बेटी के पास, देखे

images 10

जबलपुर। जबलपुर  की रांझी थाना स्थित मस्ताना चौक के पास रहने वाले मेडिकल स्टोर के संचालक सौरभ साहू ने मंगलवार की रात अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या  कर ली थी। आत्महत्या करने से पहले सौरव साहू ने एक सुसाइड नोट और अपना एक वीडियो भी छोड़ा है, जिस पर उन्होंने डॉ तरनजीत सिंह गुजराल, काके गूमर सहित कुछ अन्य लोगों पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का संगीन आरोप लगाया है, सौरव साहू की आत्महत्या करने के बाद रांझी थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक सौरव साहू का मेडिकल स्टोर मस्ताना चौक के पास है, बताया जा रहा है कि जिस दुकान पर सौरव साहू की मेडिकल स्टोर थी, वह उनके रिश्तेदार ऋषि साहू की थी, इस दुकान को खाली करवाने के लिए सौरभ साहू पर ऋषि साहू, काके गूमर और डॉक्टर तरनजीत सिंह गुजराल के द्वारा दबाव बनाया जा रहा था, इतना ही नहीं बीते दिनों सौरव साहू के साथ डॉक्टर तरनजीत सिंह गुजराल और उनके कुछ साथियों ने मारपीट भी की थी।

मानसिक रूप से परेशान हो चुका था सौरभ साहू
सौरभ साहू का एक सुसाइड वीडियो सामने आया है जिसमें वह कह रहे हैं कि डॉक्टर तरनजीत गुजराल, ऋषि साहू काके घूमर उसे दुकान खाली करने को लेकर लगातार प्रताड़ित कर रहे थे, इतना ही नहीं उसकी दूकान में घुसकर मारपीट भी की गई थी जिसके चलते वह काफी मानसिक रूप से परेशान हो गया, सौरव साहू ने अपने वीडियो में यह भी कहा है कि डॉक्टर तरनजीत सिंह गुजराल ने उसकी दुकान के सामने ही एक मेडिकल स्टोर खोल लिया था, उसे हर तरह से झुकाने की कोशिश की गई और जब वह नहीं टूटा तो उसके साथ फिर मारपीट की गई।

 

मां और बेटी के मोबाइल पर वीडियो किया सेंड
सौरभ साहू ने आत्महत्या करने से पहले अपना सुसाइड वीडियो मां और अपनी बेटी के मोबाइल पर सेंड किया है, सौरव साहू ने कहा है कि अगर मेरा सुसाइड नोट गायब कर दिया जाता है तो मेरा एक वीडियो भी है जो कि मेरी मां और बेटी के मोबाइल पर है, सौरभ साहू ने कहा है कि मुझे आत्महत्या करने के लिए विवश करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होना चाहिए, फिलहाल पुलिस ने सुसाइड नोट और वीडियो को अपने पास लेकर इस पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version