Site icon Yashbharat.com

Jabalpur News: मंगलवार को जबलपुर में 44 नये कोरोना मरीज मिले, 35 हुए स्वस्थ

images 10

जबलपुर, आशीष शुक्ला, जबलपुर में 35 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है, वहीं बीते चौबीस घण्टे के दौरान मिली 1 हजार 246 सेम्पल की परीक्षण रिपोर्ट्स में कोरोना के 44 नये मरीज सामने आये हैं। आज डिस्चार्ज हुये 35 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 12 हजार 619 हो गई है और रिकवरी रेट 93.66 प्रतिशत हो गया है।

कल सोमवार की शाम 6 बजे से आज मंगलवार की शाम 6 बजे तक बीते चौबीस घण्टे के दौरान आये 44 कोरोना संक्रमितों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों की संख्या 13 हजार 473 हो गई है।

बीते चौबीस घण्टे के दौरान कोरोना से एक व्यक्ति की मृत्यु की प्राप्त हुई रिपोर्ट को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से मृत होने वाले मरीजों की संख्या 214 हो गई है। जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस बढ़कर 640 हो गये हैं । आज कोरोना टेस्ट हेतु 1 हजार 529 व्यक्तियों के सेम्पल लिये गये है।

Exit mobile version