Site icon Yashbharat.com

Jabalpur News: डिप्रेशन के शिकार जूनियर डॉक्टर छात्र ने आत्महत्या

fansi

आशीष शुक्ला…

जबलपुर, यश भारत। नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल नम्बर 3 के छात्र ने कमरे में फांसी लगा ली।

पुलिस के अनुसार छात्र का नाम भागवत देवांगन था, छात्र ने 2 माह पहले भी आत्महत्या करने की कोशिश की थी।

जिसके बाद मेडिकल प्रबंधन ने उसके घर में सूचित कर दिया था और उसे 1 महीने की छुट्टी दे दी थी, तीन-चार दिन पहले ही वह घर से वापस आया था और बहुत दिनों से डिप्रेशन का शिकार था।

भागवत पीजी ऑर्थो की पढ़ाई के लिए 3-4 महीने पहले ही एडमिशन लिया था।

वह छत्तीसगढ़ के बिलासपुर चाम्पा का रहने वाला है।मामले की सूचना पर पहुंची गढ़ा थाना पुलिस व FSL की टीम ने प्राथमिक जांच के बाद क्राइम सीन को सील किया तथा शव को पीएम के लिए भिजवाया गया।

कल परिजनों की मौजूदगी क्राइम सीन रीक्रिएट किया जाएगा।पुलिस आत्महत्या के कारणों को जांचने में जुटी हुई है।

Exit mobile version