Site icon Yashbharat.com

Jabalpur news जबलपुर में कोरोना का आज फिर बड़ा विस्फोट, मिले 231 नये मरीज, 208 स्वस्थ हुये

images 50 1

आशीष शुक्ला…

Jabaalpur corona news जबलपुर में कोरोना से स्वस्थ होने पर आज गुरुवार 17 सितम्बर को 208 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है । वहीं बीते चौबीस घण्टे के दौरान कोरोना के 231 नये मरीज सामने आये हैं ।

आज डिस्चार्ज हुये 208 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 5888 हो गई है । कल बुधवार की शाम 6 बजे से आज गुरुवार की शाम 6 बजे तक बीते चौबीस घण्टे के दौरान आये 231 कोरोना संक्रमितों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 7262 पहुँच गई है ।

बीते चौबीस घण्टे के दौरान दो व्यक्तियों की मृत्यु की प्राप्त हुई रिपोर्ट को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से अभी तक 120 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है । जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 1254 हो गये हैं।

Exit mobile version