Jabalpur news: ऑड ईवन फार्मूले के तहत कल शुक्रवार से खुलेंगे बाज़ार

lockdown 4

जबलपुर, (यश भारत अपडेट@ आशीष शुक्ला) कल शुक्रवार से खुलेंगे बाजार उल्लेखनीय है कि यशभारत ने मंगलवार को ही बताया था कि 30 मई से पहले खुलेंगे बाज़ार, पहले 1 बजे से खुलेंगे फिर बाद में 9 बजे से खुलने लगेंगे।

यश भारत की खबर पर मुहर लगाते हुए जबलपुर कलेक्टर ने कल शुक्रवार 29 मई से शहर के ग्रीन जोन वाले क्षेत्रों में ऑड-ईवन फार्मूले पर बाज़ार खोलने का ऐलान किया है।

कलेक्टर भरत यादव ने आज गुरुवार की ब्रीफिंग में जानकारी देते हुए बताया कि पहले दिन दोपहर 1 बजे से और फिर प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक ग्रीन जोन में ऑड-ईवन फार्मूले पर दुकानों को ही खोलने की अनुमति दी गई है।

इसके साथ ही होम क्वारेन्टीन के नियम का उल्लंघन करने वालों पर होगा दो हजार रुपये का जुर्माना लगाया जायेगा ।

इसे भी पढ़ें-  देश में बहुप्रतीक्षित जनगणना का बिगुल बजा: 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगी आबादी की गिनती; चुनाव और बर्फबारी वाले इलाकों को मिलेगी छूट