Jabalpur Mid Day Corona Update: माढ़ोताल से मिले दो कोरोना संक्रमित
जबलपुर। मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब से आज रविवार की दोपहर प्राप्त हुई जाँच रिपोर्ट्स में दो व्यक्तियों को कोरोना संक्रमित पाया गया है ।
कोरोना संक्रमित मिले व्यक्तियों में शिवधाम आईटीआई माढ़ोताल निवासी 70 साल का बुजुर्ग तथा इसी क्षेत्र में रहने वाली 65 वर्षीय महिला शामिल हैं ।
इन दोनों के घर यहाँ पूर्व में कोरोना पॉजिटिव मिले चुके ऑटो रिक्शा चालक के घर के पास हैं ।

