jabalpur पति लंबे समय से अस्वस्थ, बीमारी का फायदा उठाकर महिला से कई बार किया रेप

jabalpur 32 वर्षीय महिला के पति लंबे समय से अस्वस्थ हैं और उनके दो बच्चे हैं। महिला की मुलाकात 2020 में शमीम से हुई थी, जब वह पति की बीमारी के चलते सहायता की तलाश में थी। इसी दौरान आरोपी ने भरोसे में लेकर महिला को अपने जाल में फंसा लिया और एक दिन उसके साथ दुष्कर्म किया। जब महिला ने विरोध किया, तो उसे धमकाया गया। लोकलज्जा और परिवार की चिंता के कारण महिला चुप रही। अधारताल थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद आरोपी की नजर उसकी बेटी पर पड़ने लगी, जिसके बाद पीड़िता ने साहस जुटाकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मोहम्मद शमीम उर्फ शानू खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपी फिलहाल फरार है।

झांड़फूंक व पंडताई करने वाले युवक ने की थी महिला की हत्या, पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के बाद देशी कट्टे से मारी थी गोली,वारदात के बाद लाखों का सोना भी ले गया था आरोपी, ढीमरखेड़ा पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी

इसके बाद आरोपी ने महिला को लगातार ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण किया और दो बार गर्भपात भी करवाया। कुछ समय बाद आरोपी ने महिला से उसकी नाबालिग बेटी को घर में अकेला छोड़ने की बात कही। महिला ने इनकार किया, तो आरोपी दोबारा उसे ब्लैकमेल करने लगा। जब महिला को उसकी नीयत का आभास हुआ, तो उसने साहस दिखाते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।

Exit mobile version