Site icon Yashbharat.com

Jabalpur Electricity System: दशहरा से ईंद तक जबलपुर में नहीं होगी बत्ती गुल

bijli bill QR Code

bijli bill

जबलपुर। बिजली की किल्लत के बीच सप्लाई को लेकर विभाग ने शहर की जनता को बेफ्रिक किया है। अफसरों का दावा है कि दशहरा से ईंद तक बिजली की सप्लाई कहीं बाधित नहीं होगी। नवरात्र पर 132 मेगावाट से ज्यादा डिमांड बनी हुई है जिसे पूरा करने के लिए निरंतर टीम को लगाया गया है। हर पांच से दस ट्रांसफार्मर के बीच एक कर्मचारी को तैनात किया है ताकि बिजली सप्लाई कहीं बाधित हो तो तत्काल उसे दुरुस्त किया जा सके।

अधीक्षण यंत्री सुनील त्रिवेदी ने कहा कि मेंटेनेंस का पूरा काम लगभग हो चुका है। इस बार शहर में भीड़भाड़ वाले इलाकों को पहले मेंटेनेंस में शामिल किया गया था। जहां दुर्गा प्रतिमा ज्यादा होती है और बिजली सप्लाई का लोड भी होता है ऐसे इलाकों में मेंटेनेंस पहले करवाया गया। करीब 15 दिन पहले से मेंटेनेंस का काम शुरू कराया गया था। उन्होंने बताया कि अभी मेंटेनेंस का काम होना है लेकिन वो उन इलाकों में होगा जो शहर के आसपास के इलाके हैंं इसमें पाटन बायपास,कटंगी, बिलपुरा,बिलेहरी और तेवर,महारापुर,पनागर के क्षेत्र है। इन इलाकों में बिजली सप्लाई का लोड सामान्य होता है।

Exit mobile version