jabalpurLatest

जबलपुर: पहचान उजागर होने के डर से हमला कर महिला की हत्या कर दी जेवर लूटे और उसे कुएं में फेंक दिया

पुलिस के अनुसार, 27 मई को हनुमान नगर स्थित उनके मकान के आंगन में बने कुएं से पुष्पा शर्मा (75) का शव बरामद हुआ था। घटना के समय महिला घर पर अकेली थी। उनका पुत्र सिवनी गया हुआ था। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि घटना वाली रात रामगोपाल मिश्रा उर्फ गोपाल को मृतका के घर के आसपास देखा गया था।

रामगोपाल की महिला के पुत्र से दोस्ती होने के कारण घर आना-जाना था। संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपित ने बताया कि उसे जानकारी थी कि मृतका का बेटा गांव गया हुआ है और वह घर में अकेली है। इसी कारण वह चोरी करने के इरादे से रात में घर में घुसा था।

जबलपुर। रांझी थाना क्षेत्र में 75 वर्षीय वृद्धा की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि पड़ोस में रहने वाला महिला के बेटे का दोस्त चोरी की नीयत से घर में घुसा। इस दौरान महिला ने उसे पहचान लिया। पहचान उजागर होने के डर से उसने हमला कर महिला की हत्या कर दी। जेवर लूटे और उसे कुएं में फेंक दिया।

क्राइम ब्रांच एएसपी जितेंद्र सिंह ने शुक्रवार को बताया कि आरोपित अन्ना बाबा हनुमान नगर निवासी रामगोपाल मिश्रा उर्फ गोपाल (45) को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस दौरान रांझी नगर पुलिस अधीक्षक सतीष कुमार साहू एवं रांझी थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी उपस्थित थे।

Back to top button