jabalpur

Jabalpur Corona Update : कोरोना पॉजिटिव के चार और मामले सामने आये,300 के करीब पहुंचा संक्रमण का आंकड़ा

जबलपुर(आशीष शुक्ला)। मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब से आज रविवार की शाम मिली परीक्षण रिपोर्ट्स में कोरोना पॉजिटिव के 4 और मामले सामने आये हैं ।

नये मिले कोरोना संक्रमितों में भानतलैया रामनगर निवासी 39 वर्ष की महिला, नेपियर टाउन स्वामी दयानन्द वार्ड निवासी 56 वर्षीय पुरुष, फरीदाबाद में एक निजी कम्पनी से रिटायर होकर 19 जून को लौटे देवरी, सतधारा तहसील सिहोरा निवासी 62 वर्षीय पुरुष तथा व्हीकल स्टेट सेक्टर -2 टाइप -3 निवासी 55 वर्ष की महिला शामिल है।

जिसका पति पूर्व में संक्रमित पाया गया था । इन्हें मिलाकर जबलपुर में अब तक 352 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाये जा चुके हैं ।

जिनमें से 279 स्वस्थ हो चुके हैं और 14 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई है । जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 59 हो गये हैं ।

Back to top button