Site icon Yashbharat.com

Jabalpur Corona News: जबलपुर में मिला एक और Corona पॉजीटिव, 70 वर्षीय है बुजुर्ग, अब तक हुए 11 संक्रमित

images 2020 03 31T205032.704

जबलपुर। जबलपुर से खबर इस वक्त थोड़ी राहत तो थोड़ी चिंता वाली मिल रही है। जानकारी के मुताबिक आज आईसीएमआर में कुल 20 संक्रमित सैम्पल जांच के लिए आये थे इनमें से 19 सैम्पल तो निगेटिव निकले लेकिन एक सैम्पल पॉजीटिव मिला है। जिस शख्स का सेम्पल पॉजीटिव पाया गया वह 70 वर्षीय व्रद्ध है। यह जबलपुर के सराफा बाजार का निवासी है, यह बुजुर्ग 10 अप्रैल से विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती था। फिलहाल उसे मेडिकल शिफ्ट किया जा रहा है। यह जबलपुर का 11 वां संक्रमित है 4 लोग स्वस्थ हो चुके हैं

प्रशासन ने आनन फानन उसकी पूरी सम्पर्क हिस्ट्री के लोगों को कवारेटाइन किया है। सराफा को पहले ही प्रशासन ने पूर्णतः लॉक करके रखा है। एहतियातन सुरक्षा और बढ़ा दी गई है।

Exit mobile version