Site icon Yashbharat.com

सावधान..! मध्यप्रदेश के इस जिले में फिर मिला कोरोना का मरीज

Corona yashbharat

Corona yashbharat

Corona का लंबे समय से कोई मरीज नहीं मिला था,  लेकिन हाल ही में इंदौर में कोरोना का एक नया मरीज सामने आया है। इसकी सूचना से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है, क्योंकि करीब एक वर्ष बाद यहा मरीज मिला है। हालांकि, विभागीय अधिकारियों का कहना है कि अक्टूबर में भी एक बुजुर्ग कोरोना पाजिटिव आ चुका है।

अधिकारियों ने बताया कि 75 वर्षीय मरीज 24 नवंबर को कोविड पाजिटिव आया था। यह हरदा का रहने वाला है और यहां किसी काम से आया था। इस दौरान उन्हें सर्दी-खांसी हो गई तो निजी अस्पताल में डाक्टर को दिखाने गए थे। इस दौरान डाक्टरों ने जांच की तो पता चला कि उन्हें कोरोना है।

इसके बाद वे होम आइसोलेशन में रहे और अब पूरी तरह ठीक हैं। बता दें कि स्वास्थ्य विभाग को कोरोना पाजिटिव मरीज की जानकारी पहले से ही मिल गई थी, लेकिन उसने 15 दिनों से इसे किसी को नहीं बताया। जब बात बाहर आई तो कह रहे हैं कि मरीज पाया गया था।

Exit mobile version