Jabalpur Corona news: अब जबलपुर में कोरोना संक्रमित की संख्या बढ़कर 83 हुई

जबलपुर। कोरोना अपडेट में अभी प्राप्त जानकारी के अनुसार 5 लोगों कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, मिली जानकारी अनुसार मोहम्मद सहादत 60 साल, खरींन अहमद 21 साल , मुजाहिद 8 साल ,अकील अहमद 35 साल, नसरुद्दीन 42 साल,इनमें एक 8 साल का बालक मुजाहिद जो पता चला है । कुल 86 में से 5 की की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है एवम अन्य 81 की नेगेटिव रिपोर्ट है।
सभी चाँदनी चौक हनुमानताल क्षेत्र के निवासी हैं और स्व. शायदा बेगम के सम्पर्क में आने वालों में शामिल हैं। कोरोना पॉजिटिव मिले ये पांचो सुखसागर मेडिकल कॉलेज में क्वारेंटीन में थे । इन्हें मिलाकर जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव संक्रमितों की संख्या अब बढ़कर 83 हो गई है । इनमें से सात स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं और एक का मृत्यु के बाद लिया गया सेम्पल कोरोना पॉजिटिव पाया गया था*

Exit mobile version