आशीष शुक्ला ..
Jabalpur corona news जबलपुर – यशभारत कोरोना से स्वस्थ होने पर आज शुक्रवार 18 सितम्बर को 191 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया वहीं बीते चौबीस घण्टे के दौरान कोरोना के 242 नये मरीज सामने आये हैं ।
आज डिस्चार्ज हुये 191 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 6079 हो गई है ।
कल गुरुवार की शाम 6 बजे से आज शुक्रवार की शाम 6 बजे तक बीते चौबीस घण्टे के दौरान आये 242 कोरोना संक्रमितों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 7504 पहुँच गई है ।
बीते चौबीस घण्टे के दौरान दो व्यक्तियों की मृत्यु की प्राप्त हुई रिपोर्ट को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से अभी तक 122 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है । जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 1303 हो गये हैं ।

