Site icon Yashbharat.com

Jabalpur City Update: गोलबाजार बनेगा कनॉट प्लेस, जानिए पूरी अपडेट

images 53

जबलपुर। शहर के हृदयस्थल गोलबाजार को कनॉट प्लेस की तर्ज पर संवारने के ख्वाब दिखाए गए। यहां शहर का सबसे व्यवस्थित बाजार विकसित करने के दावे भी किए गए। लेकिन योजना लागू होने के पांच साल बाद भी विकास कार्य शुरू नहीं हो सके।

सडक़ फु टपाथ ड्रेनेज सिस्टम भी दुरुस्त नहीं किया जा सका। इस सम्बंध में स्मार्ट सिटी के अधिकारियों का कहना है कि गोल बाजार क्षेत्र के विकास का खाका तैयार है। टेंडर जारी होना है। स्मार्ट सिटी योजना के तहत विकास कार्यों के लिए अब तक केंद्र और राज्य सरकार से चार सौ करोड़ रुपए से अधिक राशि मिल चुकी है।

इसके बावजूद गोलबाजार, रानीताल इलाके को संवारने का काम शुरू नहीं हो सका है। गोलबाजार का ड्रेनेज सिस्टम भी दुरुस्त नहीं हो सका है। बारिश में यह इलाका हर साल तालाब में तब्दील हो जाता है

प्रदेश सरकार से प्राप्त राशि
11 करोड़ 6 मई 2016 को
14 करोड़ 17 मई 2016 को
100 करोड़ 31 मार्च 2018 को
75 करोड़ 28 मार्च 2017 को
18 करोड़ जून 2020 में मिले

गोलबाजार में सभी सात कनेक्टिंग सडक़ों को स्मार्ट सडक़ के रूप में विकसित किया जाना है। क्षेत्र को कनॉट प्लेस की तर्ज पर विकसित करने की योजना तैयार है। जल्द टेंडर जारी होगा।
आशीष पाठक सीईओए जेटीपीसी

Exit mobile version