jabalpurमध्यप्रदेश

Jabalpur: 70 वर्षीय Corona पॉजिटिव मरीज ने लगाई फांसी, पिछले कई दिनों से कमरे में था आइसोलेट

Jabalpur जबलपुर: जबलपुर में कोरोना corona संक्रमण से जूझ रहे एक बुजुर्ग ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली.70 वर्षीय मृतक का नाम बाबू लाल विश्वकर्मा Babulal Wisvkrma था और वह जबलपुर के गढ़ा थाना अंतर्गत प्रेम नगर prem nagar का रहने वाला था. मृतक बाबू लाल विश्वकर्मा की रिपोर्ट 20 सितंबर को पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद से वह होम आइसोलेशन में रह रहा था.

पुलिस के मुताबिक सोमवार की सुबह 11:30 बजे परिजनों से सूचना मिलने पर पुलिस टीम उनके निवास पहुंची थी. जब बंद दरवाजे को खोला गया तो बाबू लाल विश्वकर्मा का शव पंखे से झूलता मिला. मृतक कोरोना संक्रमित था इस लिहाज से कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए ही पुलिस घटना स्थल की जांच करेगी. विधिवत तरीके से FSL की टीम और जरूरी दिशा निर्देश का पालन करते हुए जांच की जाएगी.

थाना इंचार्ज राकेश तिवारी ने बताया कि सोमवार की सुबह तक मृतक ने अपने परिजनों से बातचीत की थी और नाश्ता भी किया था. जब करीब 11:30 बजे कमरे से कोई आवाज नहीं आई तो परिजनों ने कमरे में देखा तो उनके होश उड़ गए. इसके बाद परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी. फिलहाल पुलिस मामले की विवेचना कर आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगा रही है.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम