Site icon Yashbharat.com

Jabalpur सेवानिवृत्त शिक्षिका की 3 वर्ष की पेंशन और अन्य भुगतान हुआ

cash

cash

आशीष शुक्ला..

जबलपुर – आम नागरिकों के साथ साथ शासकीय कर्मचारियों के लिए वरदान सिद्ध हो रहा है “केयर बाय कलेक्टर” जिसका संचालन स्वयं कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा जी कर रहे है।

रिटायर उच्च श्रेणी शिक्षक श्रीमती सावित्री पौराणिक जो 31 जुलाई 2018 को सेवानिवृत्त हो गई थी किंतु विभागीय अधिकारियों की लापरवाही से पेंशन एवं अन्य भुगतान से वंचित थी वे विभाग के चक्कर लगाकर परेशान हो गई थी।

उन्होंने 5 दिन पूर्व केयर बाय कलेक्टर व्हाट्सएप नंबर 7587970500 पर शिकायत दर्ज करवाया जिसको देखते हुए कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा ने संबंधित अधिकारियों को कार्यवाही करने का निर्देश दिया जिसके फलस्वरूप संभागीय पेंशन अधिकारी ने तत्परता कार्यवाही करके शिक्षक के पेंशन का निर्धारण के साथ साथ अन्य अदायगी का आदेश भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को जारी किया

श्रीमती सावित्री पुरोहित द्वारा धन्यवाद ज्ञापित

आज जैसे ही उनको पेंशन व अन्य सभी भुगतान का आदेश की कॉपी सुबह सुबह घर पर मिली तो वे और उनका परिवार मैं हर्ष और खुशी का माहौल व्याप्त हो गया उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि मैं 3 वर्ष तक चक्कर लगाती रही और आज श्री कर्मवीर शर्मा जी के द्वारा मात्र 5 दिनों में ही मुझे पूरा भुगतान करवा दिया जिसके लिए उनको बहुत बहुत धन्यवाद वे सदा खुश रहे मैं मां भगवती से प्रार्थना करती हूं

Exit mobile version