Monday, April 27, 2026
Latest:
jabalpurLatestमध्यप्रदेश

Jabalpur में सेना के जवान द्वारा अपने ही बच्चों के अपहरण का सनसनीखेज मामला

Jabalpur गोराबाजार थाना क्षेत्र से अपहरण कर भागने वाले सेना के जवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उत्तरप्रदेश के मथुरा से बच्चों को बरामद किया। आरोपित ने अपने ही बच्चों को बिलेहरी से अपने साथियों के साथ अपहरण किया था। इस मामले में आरोपित की पत्नी ने शिकायत दी थी। जिसके बाद आरोपितों को पकड़ने के लिए गोराबाजार पुलिस उत्तरप्रदेश के हाथरस रवाना हुई थी।

ज्ञात हो कि गोराबाजार पुलिस के अनुसार थाना गोरा बाजार के सुदर्शन चौक बिलहरी निवासी भाग्यश्री यादव ने बच्चों की अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महिला ने बताया था कि 14 नवंबर 2013 को अपनी मर्जी से उसने यूपी के हाथरस जनपद के तहसील सादाबाद के गांव बिलारा निवासी राजपाल सिंह के साथ शादी की थी। शादी के बाद पति तथा बच्चों के साथ 2021 में जबलपुर पहुंच गए। पति शराब पीकर उसके साथ मारपीट करते थे। यह बात जब उसके मायके वालों को मालूम हुई तो वह पति को सादाबाद छोड़ आए। इसके बाद वह मायके में बच्चों के साथ रह रहने लगी। पति ने घरवालों को जान से मारने की धमकी दी थी। 13 जुलाई को शाम करीब सात बजे उसके बच्चे घर के पास मंदिर में पूजा करने के लिए गए थे। तभी पति तथा अन्य तीन साथी बच्चों को गोदी में जबरदस्ती उठाकर ले गए। वह उनके पीछे भागी, लेकिन यह लोग एक वाहन में दोनों बच्चों को उठाकर ले गए।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम