Site icon Yashbharat.com

Jabalpur : मंडला से जबलपुर आ रही बस अनियंत्रित होकर पलटी

bus feel 2018616 19919 16 06 2018

जबलपुर। मंडला से जबलपुर आ रही बस थाना बरेला के पास 12:45 मिनट पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस में सवार एक वृद्ध महिला को सिर में चोट आई है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बाकी यात्रियों को कोई चोट नहीं आई है, थाना प्रभारी बरेला एवं चौकी प्रभारी भी मौके पर पहुंच गए।

जानकारी के मुताबिक रोहाणी ट्रैवल्स की बस मंडला से जबलपुर आ रही थी। इसी दौरान बिट्टू के ढाबे के पास ड्राइवर बस पर से नियंत्रण खो बैठा और वह अचानक पलटकर सड़क से नीचे उतर गई। घटना के बाद बस में सवार यात्री बुरी तरह घबराकर चिल्लाने लगे।

Exit mobile version