Friday, May 15, 2026
Latest:
मध्यप्रदेश

Bus Hadsa: सोनकच्छ के पास पलटी बस, सड़क किनारे खड़े पिता-पुत्र आ गए चपेट में

Bus Hadsa: सोनकच्छ के पास पलटी बस, सड़क किनारे खड़े पिता-पुत्र आ गए चपेट में  । बुधवार सुबह इंदौर से जबलपुर जा रही बस पुष्पगिरि, सोनकच्छ के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस में बैठी सवारियों को चोट आई। खेड़ी फाटे पर दो लोग बस का इंतजार कर रहे थे, जो बस की चपेट में आ गए। सांवेर निवासी राधेश्याम और उनके बेटे पर बस पलट गई।

आसपास के ग्रामीणों वह पुलिस ने बस के अंदर की सवारियों को बाहर निकाला। राधेश्याम को देवास रेफर किया गया। राधेश्याम का बेटा अर्पण शर्मा बस के नीचे ही फसा हुआ है। बस में भी कुछ लोगो को चोट आई है। बस हंस ट्रेवल्स की है और घटना के बाद से इसका ड्राइवर फरार है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम