jabalpur

Jabalpur: पाटन के SDM कोर्ट में चली गोली, दो गम्भीर, आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर. पाटन के एसडीएम कोर्ट में पेशी पर आए दो लोगों पर दनादन गोली चलने से सनसनी फैल गई। गोली चलने की आवाज से अफरा-तफरी मच गई। हमलावारों ने बादल हत्याकांड के आरोपी मुकेश और केस पार्टनर गुड्डू तिवारी पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। बादल हत्याकांड के आरोपी मुकेश और उसका केस पार्टनर पाटन कोर्ट पेशी में आए थे। हमले में दोनों आरोपियों को गोली लगी है।

हमलावरों ने पेशी में आए आरोपियों पर 8 राउंड फायर किए। गोली चलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हमलावरों की संख्या चार थी, जिसमें से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है, वहीं दो फरार हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार पकड़े गए हमलावर हनुमानताल जबलपुर के रहने वाले हैं और यह सुपारी किलर हैं। मामले में पैसे देकर हत्या कराने की बात सामने आ रही है। मामले के तार चरगंवा हत्याकांड से जुड़े हैं।

पहले से थे मौजूद
चरगवां हत्याकांड के आरोपियों को पेशी पर पाटन कोर्ट लाया गया था, जहां पर कोर्ट के बाहर पहले से मौजूद हमलावरों ने दोनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, जिससे दोनों जमीन पर गिर गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अस्पताल भिजवाते हुए आरोपियों पर हमला करने वाले दो हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है।

दोनों की हालत गंभीर
गोली लगने के बाद दोनों आरोपियों की हालत गंभीर बनी हुई है। पाटन सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जबलपुर रैफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। गोली चलने की सूचना पर जिला मुख्यालय से वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की बारीकी से छानबीन कर रही है।

खून से लाल हुआ फर्श
एक आरोपी के सिर के पीछे गोली लगने से खून की धार फूट पड़ी, जिससे फर्श पर खून फैल गया। यह घटना देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए। कुछ देर के लिए चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने लोगों को शांत कराया और हमले में घायल हुए दोनों आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल भिजवाया।

Leave a Reply

Back to top button