jabalpurLatest

Jabalpur: नहर किनारे खेत में जमे पानी में डूब गए 2 बालक, मौत

आशीष शुक्ला।

जबलपुर। थाना पाटन अंतर्गत आज 17 अक्टूबर को शाम लगभग 7-30 बजे ग्राम भौरदा में नहर के किनारे खेत में भरे पानी में 2 बालकों के डूबने से मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस को ग्राम भौरदा निवासी संतलाल यादव एवं बलराम कुशवाहां ने बताया कि शाम को जवारा बोने के लिये परिवारजनों के साथ मिट्टी लेने गाॅव से लगभग 1 किमी दूर नहर के किनारे खेत आये थे।

साथ में दोनों के बेटे विराज यादव उम्र 8 वर्ष एवं गोविंद कुशवाहा उम्र 5 वर्ष भी थे, मिट्टी लेने आते समय रास्ते में विराज एवं गोविंद शौच हेतु रूक गये थे, जो शौच करने के बाद पहुचे तो दोनों को कहा गया कि पूजा करनी है, अच्छे से हाथ मुंह धो कर आओ। शाम लगभग 5. 30 बजे वापस हाथ मुंह धोने गये, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटे।

यह सोचकर कि दोनो गाॅव मे चले गये होंगे, पूजा पाठ कर मिट्टी लेकर घर पहुंचे तो विराज एवं गोविंद घर पर नहीं मिले, जिनकी गाॅव मे तलाश की गई।

पता न चलने पर जहाॅ से पूजा हेतु मिट्टी लेकर आये थे वहां पर गांव वाले तथा परिजन पहुंचे

यहां नहर के किनार खेत में 6-7 फुट पानी भरा हुआ था, जिसमे एक स्थान एैसा भी था जहाॅ पर लोग हाथ मुंह धोने के लिये जाते रहते है।

यहां जाकर देखा तो दोनो बालक डूबे हुये मृत अवस्था में मिले।

पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम हेतु भिजवाते हुये मर्ग कायम कर विस्तृत जांच की जा रही है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम