JABALPUR : दर्ज होने जा रहा था दुष्कर्म का मामला पुलिस ने मंदिर में करा दी शादी
जबलपुर। जबलपुर पुलिस ने एक युवक और युवती का विवाह करा दिया। दरअसल दोनो 5 साल से लिव इन रिलेशन में रह रहे थे। किंतु युवक आर्थिक तंगी के चलते विवाह करने से इनकार कर रहा था। युवती इसकी शिकायत लेकर थाने पहुंची, पुलिस ने पूरा मामला समझा और दोनो का मंदिर में विवाह करा दिया।
यह मामला जबलपुर के माढ़ोताल थाने का है। ज्योति मंगवा रीवा निवासी लडकी ने थाना उपस्थित आकर बताया कि वह जबलपुर निवासी ऋषभ साहू से 4-5 साल से जान पहचान होकर प्रेम प्रसंग के चलते किराए के मकान में रह रहे थे।
ज्योति ऋषभ से शादी करना चाहती थी किंतु ऋषभ ज्योति को वापस अपने घर रीवा जाने के लिए बोलता था जिस कारण आवेदिका ने पुलिस की मदद ली। इसी संदर्भ में ऋषभ को थाना तलब कर पूछताछ की गई जो बताया कि दोनो एक दूसरे से शादी करने चाहते है, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण ऋषभ शादी करने से इंकार कर रहा था ।
मामले को संज्ञान में लेते हुए माढ़ोताल थाना प्रभारी रीना पांडेय शर्मा के द्वारा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा सिद्धार्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल खंडेल नगर पुलिस अधीक्षक रोहित कस्वानी आज दर्शन प्राप्त कर दोनो की सहमति से थाना माढ़ोताल के समस्त स्टाफ, मीडिया एवं ऋषभ के परिजनो के समक्ष थाना प्रांगण में बने श्री राम मंदिर के हिंदु रीति-रिवाज से बिना दान दहेज के शादी संपन्न कराई जिससे दोनो खुशी खुशी अपने किराए के घर में रहने चले गए । दोनो में खुशी व्याप्त थी ।
पुलिस के इस सामाजिक रूप की लोगों ने तारीफ की दोनो युवक युवती एक दूसरे के साथ रहना चाहते थे लिहाजा पुलिस ने दोनो के लिए यह रास्ता निकाला इसकी लोगों ने प्रशंसा की।

