jabalpurमध्यप्रदेश

Jabalpur; ट्रक की टक्कर से मां और दो बच्चों की मौत, पति गंभीर

जबलपुर। थाना पनागर अंतर्गत आज शाम को बरोदा तिराहा के एक ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिससे बाइक में सवार पत्नी और उसके दो बच्चों की मौत हो गई ।

पनागर पुलिस यह जानकारी देते हुए बताया कि बरोदा तिराहा के पास एक अज्ञात ट्रक ने मोटरसाइकिल क्रमांक mp20 एनएन 9174 को टक्कर मार जिसमें गोसलपुर निवासी अमर पटेल एवं पत्नी नंदिनी पटेल 28 वर्ष बेटा अंशु पटेल 3 वर्ष बेटी अंशिका 5 वर्ष सवार थे।

घायलों को उपचार हेतु 108 एंबुलेंस से मेडिकल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने नंदिनी पटेल बेटे अंशु पटेल बेटी अंशिका पटेल को मृत घोषित कर दिया है घायल अमर पटेल जोकि बेहोशी की हालत में है उसका उपचार के लिए भर्ती कर लिया गया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम