Site icon Yashbharat.com

JABALPUR: चोरी की वारदातें करने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार, लाखों रुपए के जेवर बरामद

Jabalpur Madhya Pradesh theft incidents father son arrested lakhs rupees jewelry recovered news in hindi 14902

जबलपुर. मध्यप्रदेश के जबलपुर स्थित तिलवारा क्षेत्र में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले पिता व पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, दोनों ने क्षेत्र में रहने वाले अधिवक्ता आरएस चौकसे व विपिन कुमार के घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है, पुलिस ने दोनों के कब्जे से करीब पांच लाख रुपए के जेवर बरामद किए है. पुलिस अब पिता व पुत्र से शहर में हुई चोरी की अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ करने में जुटी है.

पुलिस के अनुसार बाजनामठ रोड निवासी अधिवक्ता आरएस चौकसे की पत्नी दो दिन पहले अपने बेटे के साथ सुबह 5 बजे के लगभग मार्निंग वॉक पर निकली, इस दौरान मोहम्मद आमिर  पिता मोहम्मद अनीस उम्र 19 वर्ष निवासी बजरंग नगर गढा का घर में घुसा और आलमारी के लॉकर से एक लाख 20 हजार रुपए नगद, प्लास्टिक के डिब्बे में रखे सोने के कंगन, 3 अंगूठी, चांदी के जेवर, मोबाइल फोन चोरी कर ले गया, कुछ देर बाद जब महिला भावना व बेटा लौटकर आए तो देखा कि घर का दरवाजा खुला है आलमारी के लॉकर से जेवर गायब है, जिसकी जानकारी उन्होने अपने पति आरएस चौकसे को दी. इधर आरोपी  मोहम्मद आमिर ने चोरी किए गए जेवर अपने पिता मोहम्मद अनीस को दे दिए.

जिसे उक्त जेवरों को अपनी कपड़े की दुकान में छिपा दिया, पुलिस मामले की जांच करते हुए आगे बढ़ी तो आमिर की संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी लगी, जिसपर आमिर को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने जेवर चोरी करने की वारदात स्वीकार ली. पुलिस ने पिता व पुत्र को हिरासत में लेकर उक्त जेवर बरामद कर लिए, वहीं पुलिस को पूछताछ में आरोपियों ने अवनि बिहार कालोनी में भी विपिन कुमार के घर से 40 हजार रुपए चोरी करना भी स्वीकार लिया. पुलिस अब पिता व पुत्र की इस जोड़ी से शहर में हुई अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है.

Exit mobile version