jabalpur

Jabalpur: कोरोना से जंग लड़ती महिला स्वास्थ्य कर्मी सड़क दुर्घटना में गम्भीर

जबलपुर(यश भारत)। जबलपुर की जनता को कोरोना के प्रकोप से बचाने स्वास्थ्य विभाग ने अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है।

लगातार 3 माह से बिना अवकाश के कोविड में ड्यूटी कर रहे कोरोना फाइटर के साथ आज दुखद हादसा हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार श्रीमती अरुणा देवदास ANM बरगी ब्लॉक में ड्यूटी से लौटते वक्त घाना तिलवारा के पास ट्रक से एक्सीडेंट हो गया।

उनके पैर और सिर में चोट आई है, अभी वह बेहोश है और मेट्रो हॉस्पिटल दमोह नाका में भर्ती

कराया गया है । लोगों ने एएनएम अरुणा देवदास के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

Back to top button