Site icon Yashbharat.com

Jabalpur: किसी और महिला से सम्बंध के शक में पत्नी ने की थी पति की हत्या

fansi

जबलपुर। jabalpur में एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने पति की हत्या इसबात के लिए कर दी, क्योंकि पति के किसी दूसरी महिला से सम्बंध का शक था।

शहर के हनुमानताल थानांतर्गत ठक्कर ग्राम निवासी कसीमुद्दीन उर्फ अच्छन (32) की हत्या उसकी पत्नी सबीना ने बेसबॉल के डंडे से वार कर की थी।

ये खुलासा सीएसपी अखिलेश गौर ने किया। बताया कि पीएम रिपोर्ट में चिकित्सक ने मौत की वजह गर्दन की हड्डी टूटने और सिर में आई चोट को बताई थी। जबकि, पत्नी ने पुलिस के सामने दावा किया था सीढिय़ों से गिरने की वजह से उसके पति की मौत हुई है। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।

CSP ने बताया कि आरोपी सबीना ने पूछताछ में हत्या की बात स्वीकार की। खुलासा किया कि उसके पति कसीमुद्दीन के किसी और महिला से सम्बंध थे। इसे लेकर आए दिन परिवार में कलह होती थी। शनिवार रात एक से दो बजे के बीच इसी बात को लेकर पति से विवाद हुआ, तो पति ने मारपीट की। तब उसने गुस्से में बेसबॉल के डंडे से पति के गर्दन व माथे पर मारा।

वह लहूलुहान हालत में पलंग पर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसने सुबह खून सना चादर फोल्ड कर पलंग के अंदर छिपा दिया। गद्दे, तकिया को छत पर छिपा दिया। खून साफ कर बेसबॉल के डंडे के पलंग के नीचे छिपा दिया था। इसके बाद शोर मचाकर सभी को सीढिय़ों से गिरना बताया था।

Exit mobile version