Site icon Yashbharat.com

Jabalpur कलेक्टर कर्मवीर शर्मा एवं निगमायुक्त अनूप कुमार सिंह के निर्देश पर पूरे शहर में सैनिटाइज़ेशन का महाअभियान

IMG 20201007 WA0005

आशीष शुक्ला..

जबलपुर| प्रदेश शासन के निर्देश पर जबलपुर में प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप कोरोना के संक्रमण के फैलाव को रोकने अनेक प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। कलेक्टर कर्मवीर शर्मा, निगमायुक्त अनूप कुमार सिंह के निर्देश पर शहर में सैनिटाइजेशन का व्यापक महा अभियान चलाया जा रहा है।

नगर निगम की दो दर्जन से अधिक टीमों के द्वारा नियमित रूप से बाजारों, रहवासी क्षेत्रों, गली मोहल्लों, स्कूल कॉलेज की इमारतों एवं अस्पतालों के आसपास के क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन का कार्य कराया जा रहा है।

होम आइसोलेशन और होम क्वॉरेंटाइन में रहने वाले मरीजों के निवास स्थलों में जाकर नगर निगम की सैनिटाइज़ेशन की टीमें निरन्तर दवाओं का छिड़काव कर रहीं है एवं आसपास के क्षेत्रों को भी तेजी से संक्रमण मुक्त किया जा रहा है।

निगमायुक्त अनूप कुमार सिंह नियमित रूप से सैनिटाइज़ेशन के कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। निगमायुक्त अनूप कुमार सिंह ने बताया कि सैनिटाइजेशन के कार्यों के पर्यवेक्षण के लिए संभागीय अधिकारियों एवं मुख्य स्वच्छता निरीक्षकों का दल गठित किया गया है जिनके द्वारा भी आकस्मिक रूप से सैनिटाइजेशन के कार्यों की मॉनिटरिंग की जा रही है एवं किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों एवं अधिकारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

निगमायुक्त श्री सिंह द्वारा गठित टीमों ने आज भी शहर के अनेक क्षेत्रों में पहुंचकर सैनिटाइजेशन का कार्य किया एवं मशीनों के माध्यम से दवाओं का छिड़काव करते हुए फागिंग मशीनें चलाई। निगमायुक्त श्री सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर नगर निगम गंभीरता के साथ कार्य कर रहा है एवं कलेक्टर कर्मवीर शर्मा के मार्गदर्शन में कोरोना संक्रमण के फैलाव को नियंत्रित करने विशेष प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। आज विशेष रूप से स्कूलों, संक्रमित क्षेत्रों, और मलिन बस्तियों में छिड़काव के कार्य कराए गए हैं।

Exit mobile version