Monday, April 27, 2026
Latest:
jabalpurLatest

जबलपुर में आज 89 कोरोना योद्धाओं के 79 वार्डों में किया सेनेटाइजेशन, तस्वीरों में संस्कारधानी

जबलपुर। प्रदेश शासन के निर्देश पर नगर निगम प्रशासन द्वारा कोरोना के संक्रमण के फैलाव को रोकने अनेक प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।

नवागत संभागायुक्त एवं निगम प्रशासक  बी चंद्रशेखर की मंशानुरूप कलेक्टर कर्मवीर शर्मा और निगमायुक्त अनूप कुमार सिंह के मार्गदर्शन में सैनिटाइजेशन का व्यापक अभियान चलाया जा रहा है।

नगर निगम की दो दर्जन से अधिक टीमों के 89 कोरोना योद्धाओं द्वारा आज बाजारों, रहवासी क्षेत्रों, गली मोहल्लों, स्कूल कॉलेज की इमारतों एवं अस्पतालों के आसपास के क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन का कार्य कराया किया गया।

होम आइसोलेशन और होम क्वॉरेंटाइन में रहने वाले मरीजों के निवास स्थलों के अंदर एवं बाहर नगर निगम की सैनिटाइज़ेशन की टीमें निरन्तर दवाओं का छिड़काव कर रहीं है एवं आसपास के क्षेत्रों को भी तेजी से संक्रमण मुक्त किया जा रहा है।

निगमायुक्त  अनूप कुमार सिंह द्वारा नियमित रूप से सैनिटाइज़ेशन के कार्यों की समीक्षा की जा रही है। निगमायुक्त श्अनूप कुमार सिंह ने बताया कि सैनिटाइजेशन के कार्यों के पर्यवेक्षण के लिए संभागीय अधिकारियों एवं मुख्य स्वच्छता निरीक्षकों का दल गठित किया गया है।

जिनके द्वारा भी आकस्मिक रूप से सैनिटाइजेशन के कार्यों की मॉनिटरिंग की जा रही है एवं किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों एवं अधिकारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

IMG 20201007 WA0044

निगमायुक्त  अनूप कुमार सिंह द्वारा गठित टीमों ने आज संभाग क्रमांक 3 गिरिराज किशोर कपूर वार्ड एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड में विशेष अभियान चलाकर पॉजिटिव मरीजों के निवास स्थलों में सैनिटाइज़ेशन किया, इसके अतिरिक्त शहर के अनेक क्षेत्रों में पहुंचकर सैनिटाइजेशन का कार्य कर मशीनों के माध्यम से दो पालियों में दवाओं का छिड़काव करते हुए फागिंग मशीनें चलाई।

IMG 20201007 WA0042

निगमायुक्त  अनूप कुमार सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर नगर निगम गंभीरता के साथ कार्य कर रहा है एवं नवागत संभागायुक्त एवं निगम प्रशासक  बी चंद्रशेखर के निर्देश कलेक्टर  कर्मवीर शर्मा के मार्गदर्शन में कोरोना संक्रमण के फैलाव को नियंत्रित करने विशेष प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। आज नगर निगम के 89 कोरोना योद्धाओं ने

विशेष रूप से स्कूलों, संक्रमित क्षेत्रों, और मलिन बस्तियों में छिड़काव कर क्षेत्रों को संक्रमण मुक्त करने का कार्य किया।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम