jabalpurLatest

Jabalpur: अब घर- घर जाकर पीओएस मशीन से आनलाइन टैक्स वसूलेंगे निगम के टैक्स कलेक्टर

जबलपुर, नगर निगम का बकाया टैक्स जमा करने के लिए अब करदाताओं को नगर निगम के जोन कार्यालय भी नहीं जाना पड़ेगा। वह घर बैठे ही संपत्ति, पानी सहित अन्य मदों का टेक्स जमा कर सकेंगे। दरअसल कोरोनाकाल में राजस्व वसूली का टारगेट पूरा करने के लिए अब नगर निगम के टैक्स कलेक्टर राजस्व निरीक्षक घर-घर जाकर पीओएस पॉइंट ऑफ सेल मशीन से आनलाइन टैक्स वसूलेंगे। करदाताओं को बकायदा जमा किये गए टैक्स की रसीद भी जाएगी।

पांच जोन से शुरुआत

नगर निगम पहले चरण में आनलाइन टैक्स वसूली की शुरुआत शहर के पांच जोनों से कर रहा है। जिसमें जोन क्रमांक 4 छोटीलाइन , 7 आधारताल, 9 लालमाटी ,10 रांझी और 13 नंबर निगम मुख्यालय जोन शामिल है। इन जोन के टैक्स कलेक्टरों को एक-एक पीओएस मशीन दे दी गई है। इनमें से कुछ ने मशीन से टैक्स वसूली भी शुरू कर दी है। यदि यह सफल रहा तो अन्य जोन में भी इसी तरह आनलाइन टैक्स वसूली की जाएगी।

जमा करना होगा रोजाना का लेखा जोखा

नगर निगम ने पीओएस मशीन एक निजी बैंक से ली है। बैंक में निगम का खाता संचालित होता है। निगम के राजस्व उपायुक्त पीएन सनखेरे ने टेक्स कलेक्टरों को पीओएस मशीन से टैक्स जमा कराने के साथ ही रोजाना किये गए ट्रांजेक्शन जारी कर मय रसीद के साथ जमा राशि का लेखा जोखा ,खाता विवरण कैशियरों की तरह राजस्व मुख्यालय में जमा करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए टैक्स कलेक्टरों की जिम्मेदारी तय की गई है।

अभी टारगेट से पीछे

15 नबंवर तक निगम ने 13 करोड़ रुपये राजस्व वसूली का टारगेट रखा था। जिसमे से निगम 4 करोड़ रुपये ही वसूल पाया है

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम