ITI Admission 2026: बदल गया एडमिशन का तरीका, अब सॉफ्टवेयर बताएगा आपके लिए कौन सा कोर्स है बेस्ट; 10 मई से शुरू होगी प्रक्रिया

श्रमोदय आईटीआई भोपाल में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ, 31 मई तक करें आवेदन

ITI Admission 2026: बदल गया एडमिशन का तरीका, अब सॉफ्टवेयर बताएगा आपके लिए कौन सा कोर्स है बेस्ट; 10 मई से शुरू होगी प्रक्रिया।  सरकारी और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया में बड़े बदलाव किए गए हैं। इस बार दाखिला पूरी तरह से सॉफ्टवेयर आधारित मैपिंग के जरिए होगा, जिससे छात्रों को उनकी योग्यता के अनुसार सही ट्रेड (कोर्स) चुनने में आसानी होगी।

King Kobra: दराज खोला तो निकला सोने की अंगूठी पहना हुआ कोबरा, नजारा देख उड़े घर वालों के होश; फिर जो हुआ…

ITI Admission 2026: बदल गया एडमिशन का तरीका, अब सॉफ्टवेयर बताएगा आपके लिए कौन सा कोर्स है बेस्ट; 10 मई से शुरू होगी प्रक्रिया

सॉफ्टवेयर खुद सुझाएगा कोर्स

अब छात्रों को आवेदन करते समय सिर्फ कुल प्रतिशत नहीं, बल्कि विज्ञान, गणित, हिंदी, अंग्रेजी और सामाजिक विज्ञान के अलग-अलग अंक भरने होंगे।

  • मैथ्स और साइंस: इन विषयों वाले छात्र इलेक्ट्रीशियन, ड्रोन पायलट, मशीनिस्ट और मोटर मैकेनिक जैसे तकनीकी ट्रेड ले सकेंगे।
  • आर्ट्स: कला वर्ग के छात्रों के लिए फिटर, सीएनसी और ईवी (इलेक्ट्रिक व्हीकल) जैसे कोर्स उपलब्ध होंगे।
  • 8वीं पास: इनके लिए वायरमैन और वेल्डर जैसे ट्रेड के विकल्प रहेंगे।

75% सीटें जिले के छात्रों के लिए सुरक्षित

राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (SCVT) ने इस बार आरक्षण का नया फॉर्मूला लागू किया है:

  • जिला कोटा: 75% सीटें उसी जिले के स्थायी निवासी छात्रों के लिए आरक्षित होंगी।
  • ओपन कोटा: 25% सीटों पर दूसरे जिलों के छात्र दाखिला ले सकेंगे।
  • ड्रॉप आउट को मौका: जो बच्चे पढ़ाई बीच में छोड़ चुके हैं, उन्हें खाली सीटों पर एक महीने बाद सरकारी आईटीआई में प्रवेश का अवसर दिया जाएगा।
इसे भी पढ़ें-  asha karyakarta vacancy mp 2026: मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की बंपर भर्ती; 5 साल बाद मौका, ऐसे करें आवेदन और जानें पूरी चयन प्रक्रिया

प्रवेश का पूरा शेड्यूल और सीटें

प्रदेश के करीब 3500 संस्थानों में 10 मई से आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है।

संस्थान का प्रकारसंस्थानों की संख्याउपलब्ध सीटें
राजकीय व पीपीपी मॉडल आईटीआई3341.20 लाख
निजी (Private) आईटीआई31503 लाख
नए राजकीय आईटीआई207 हजार