इज़राइल चुनाव 2026: “मेरे समर्थन से पलटी बाज़ी” – ट्रम्प का दावा, एग्जिट पोल में नेतन्याहू और विपक्ष के बीच कड़ा मुकाबला

इज़राइल चुनाव 2026: "मेरे समर्थन से पलटी बाज़ी" – ट्रम्प का दावा, एग्जिट पोल में नेतन्याहू और विपक्ष के बीच कड़ा मुकाबला

इज़राइल चुनाव 2026: “मेरे समर्थन से पलटी बाज़ी!” – ट्रम्प का दावा, एग्जिट पोल में नेतन्याहू और विपक्ष के बीच कड़ा मुकाबला

वाशिंगटन / यरूशलेम: इज़राइल में हुए आम चुनावों के बाद आए एग्जिट पोल के रुझानों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का एक बड़ा बयान सामने आया है। ट्रम्प ने दावा किया है कि इज़राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को उनके द्वारा दिए गए खुला समर्थन (Endorsement) की वजह से चुनाव की पूरी दिशा ही बदल गई है।

सोशल मीडिया और मीडिया बयानों के ज़रिए ट्रम्प ने कहा कि जिस अनुभवी नेता (नेतन्याहू) की चुनाव में करारी हार तय मानी जा रही थी, वह अब मुकाबले में बराबरी पर आ गए हैं और जीत भी दर्ज कर सकते हैं। इज़राइल चुनाव 2026: “मेरे समर्थन से पलटी बाज़ी” – ट्रम्प का दावा, एग्जिट पोल में नेतन्याहू और विपक्ष के बीच कड़ा मुकाबला

“ट्रम्प के समर्थन से बदली स्थिति”

ट्रम्प के नाम से साझा की गई पोस्ट में कहा गया:

“जब राष्ट्रपति ट्रम्प ने ‘बीबी’ नेतन्याहू का समर्थन किया, तो पूरी स्थिति ही बदल गई। अब, एक महान प्रधानमंत्री की करारी हार के बजाय, ऐसा लग रहा है कि नेतन्याहू ने शानदार वापसी करते हुए मुकाबले को बराबरी पर ला दिया है, या शायद वे जीत भी जाएं! यह सब राष्ट्रपति ट्रम्प के समर्थन के बाद हुआ है, जो केवल मध्य पूर्व, इज़राइल और संयुक्त राज्य अमेरिका की भलाई चाहते हैं!”

एग्जिट पोल में फंसा पेच: बहुमत (61 सीट) से दोनों दूर

इज़राइल की 120 सदस्यों वाली संसद (नेसेट) में सरकार बनाने और स्पष्ट बहुमत पाने के लिए 61 सीटों का आंकड़ा ज़रूरी है। हालाँकि, पोलिंग चैनलों के एग्जिट पोल से स्पष्ट बहुमत का रास्ता किसी के लिए आसान नहीं दिख रहा है:

  • ‘कान 11’ और ‘चैनल 13’: नेतन्याहू के ‘लिकुड’ गठबंधन और गादी आइसेनकोट के नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन दोनों को 51-51 सीटें मिलने का अनुमान जताया है।

  • ‘चैनल 12’: नेतन्याहू के दक्षिणपंथी गठबंधन को 52 सीटें और विपक्षी गठबंधन को 49 सीटें दी हैं।

  • गठबंधन की संभावना: रुझानों के मुताबिक दोनों में से किसी भी खेमे को 61 का आंकड़ा मिलता नहीं दिख रहा है, जिससे देश में सरकार बनाने के लिए लंबी राजनीतिक सौदेबाज़ी और खींचतान तय मानी जा रही है।

इसे भी पढ़ें-  शेफाली वर्मा को कैच छोड़ने पर पड़ा भारी, ICC ने दी चेतावनी और 1 डिमेरिट पॉइंट; दूसरे T20 में भारत ने जिम्बाब्वे को रौंदा

दोनों नेताओं के दावों में विरोधाभास

  • बेंजामिन नेतन्याहू: उन्होंने इज़राइल की सभी दक्षिणपंथी पार्टियों से एक मजबूत और एकजुट सरकार बनाने के लिए साथ आने की अपील की है।

  • गादी आइसेनकोट: विपक्षी नेता का कहना है कि एग्जिट पोल और जनता का जनादेश साफ दिखाता है कि मतदाताओं ने मौजूदा प्रधानमंत्री के नेतृत्व को पूरी तरह खारिज कर दिया है।

इज़राइल में वोटों की आधिकारिक गिनती जारी है और अंतिम नतीजे आने के बाद ही साफ हो पाएगा कि ट्रम्प का दावा कितना रंग लाया है। इज़राइल चुनाव 2026: “मेरे समर्थन से पलटी बाज़ी” – ट्रम्प का दावा, एग्जिट पोल में नेतन्याहू और विपक्ष के बीच कड़ा मुकाबला