ISI के ‘शहजाद भट्टी मॉड्यूल’ का पर्दाफाश: दिल्ली का ऐतिहासिक मंदिर था निशाने पर, 9 आतंकी गिरफ्तार।
ISI के ‘शहजाद भट्टी मॉड्यूल’ का पर्दाफाश: दिल्ली का ऐतिहासिक मंदिर था निशाने पर, 9 आतंकी गिरफ्तार। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े शहजाद भट्टी मॉड्यूल के 9 गुर्गों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में आरोपियों ने कई बड़े खुलासे किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि दिल्ली का एक ऐतिहासिक मंदिर ISI के निशाने पर था। मॉड्यूल के एक आरोपी ने मंदिर की रैकी की थी और वहां मौजूद पुलिसकर्मी व अर्धसैनिक बलों पर गोली चलाने की योजना बनाई गई थी। इसके अलावा मंदिर की तस्वीरें पाकिस्तान में मौजूद सोशल मीडिया हैंडलर्स को भेजी गई थीं।

