Site icon Yashbharat.com

ISI की बड़ी साजिश, पंजाब में आतंकी हमले की आशंका, सुरक्षा एजेंसियों ने केंद्र को भेजी रिपोर्ट

militant attack kashmir aatanki

अमृतसर। Terrorist theat in Punjab: पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आइएसआइ पंजाब मे आंतकी हमले की बड़ी साजिश रच रहा है। आइएसआदइ पंजाब के किसी भी हिस्से में किसी भी समय आतंकी हमला करवा सकती है।

भारतीय खुफिया एजेंसियों ने केंद्र सरकार को इस बारे में बुधवार को रिपोर्ट भेजी है।

बताया जा रहा है कि आतंकी हमले की साजिश के तहत खालिस्तानी माड्यूल के कुछ लोग सीमा पर पहुंचे हथियारों को ठिकाने लगाने की फिराक में हैं।

हालांकि पुलिस और बीएसएफ के जवानों द्वारा लोपोके स्थित बीओपी (बार्डर आब्जर्विंग पोस्ट) राजाताल के पास पिछले कई दिनों से सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है। इस बीच पुलिस द्वारा गुरदासपुर में बार 11 ग्रेनेड की खेप और राइफल, कारतूस बरामद किए जा चुके हैं।

लगातार ड्रोन से रैकी कर भारतीय क्षेत्र में गिराए जा रहे ग्रेनेड और राइफल

पिछले कुछ दिनों में पकड़े गए नशा और हथियारों के तस्करों से सुरक्षा एजेंसियों को इनपुट मिले हैं कि आइएसआइ ने जम्मू-कश्मीर में एक्टिव हिजबुल मुजाहिद्दीन और लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों को खालिस्तानी माड्यूल के लोगों से तालमेल कर पंजाब में धमाके करने का टास्क दिया है।

यह बताया जा रहा है कि इसके बारे में पता चलते ही सुरक्षा एजेंसियों ने केंद्र सरकार को रिपोर्ट भेज दी। इसके बाद भारत-पाकिस्तान सीमा पर बीएसएफ ने गश्त तेज कर दी है। ड्रोन द्वारा की जाने वाली रैकी को नाकाम बनाने के लिए लगातार रात के समय आकाश मार्ग पर नजर रखी जा रही है।

बीएसएफ ने सीमा पर बढ़ाई गश्त, पुलिस ने की जबरदस्त नाकाबंदी, लोपोके में सर्च आपरेशन जारी

यही नहीं पाकिस्तान के साथ लगती पंजाब सीमा 553 किलोमीटर पर लगी कंटीली तार पर भी लगातार चौकसी रखी जा रही है। ड्रोन के अलावा अन्य घुसपैठ को नाकाम करने के लिए बीएसएफ के अधिकारियों ने गोली मारने के आदेश जारी कर दिए हैं।

उधर, सुरक्षा एजेंसियों ने पुलिस के साथ मिलकर सीमा पर रहने वाले तस्करों और पुराने आतंकियों को रिकार्ड खंगालना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने सीमा पार खेती करने जाने वाले कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया है।

बता दें 18 नवंबर 2018 में सीमावर्ती गांव अदलीवाल के पास खालिस्तानी आतंकियों ने निरंकारी भवन पर ग्रनेड हमला कर दो लोगों की हत्या कर दी थी। 20 से ज्यादा लोग जख्मी भी हुए थे।

 कब-कब क्या हुआ

-23 दिसंबर गुरदासपुर में एक टाइप की राइफल और भारी संख्या में कारतूस बरामद किए गए।

-19 दिसंबर को घरिंडा में सीमा पार करने की फिराक में बीएसएफ ने दो पाक घुसपैठिए मार गिराए। उनके कब्जे से दो एके-47, मैगनम राइफल, तीन मैगजीन और 90 कारतूस बरामद किए थे।

 

 

Exit mobile version