Site icon Yashbharat.com

अयातुल्ला अली खामेनेई की अंतिम यात्रा: ईरानी राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को भेजा निमंत्रण; टूट सकता है दुनिया की सबसे बड़ी भीड़ का रिकॉर्ड

images 68

अयातुल्ला अली खामेनेई की अंतिम यात्रा: ईरानी राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को भेजा निमंत्रण; टूट सकता है दुनिया की सबसे बड़ी भीड़ का रिकॉर्ड

ग्लोबल डेस्क: ईरान के सर्वोच्च नेता रहे अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद अब उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू हो गई हैं। राजनयिक सूत्रों ने बुधवार को बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस अंतिम संस्कार में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण भेजा है। हालांकि, पीएम मोदी को मिले इस निमंत्रण पर अभी तक नई दिल्ली (विदेश मंत्रालय) की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि या बयान सामने नहीं आया है। अयातुल्ला अली खामेनेई की अंतिम यात्रा: ईरानी राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को भेजा निमंत्रण; टूट सकता है दुनिया की सबसे बड़ी भीड़ का रिकॉर्ड

सूत्रों के मुताबिक, इस मौके पर दुनिया भर के कई बड़े वैश्विक नेताओं के तेहरान में जुटने की उम्मीद है। गौरतलब है कि 86 वर्षीय अली खामेनेई इस साल 28 फरवरी को तेहरान पर हुए इजरायल और अमेरिकी हवाई हमलों के पहले ही दिन मारे गए थे। वह पिछले 36 वर्षों से ईरान के शीर्ष पद पर आसीन थे।

 5 दिनों तक चलेगा अंतिम संस्कार का कार्यक्रम

इस्लामिक कानून के तहत मृत शरीर को 24 घंटे के भीतर दफनाना अनिवार्य होता है, लेकिन युद्ध और विशेष परिस्थितियों के चलते इसमें छूट दी गई है। सरकारी मीडिया के अनुसार पूरा कार्यक्रम इस प्रकार होगा:

टूट सकता है दुनिया की सबसे बड़ी अंतिम यात्रा का रिकॉर्ड

इस ऐतिहासिक अंतिम संस्कार में तेहरान, मशहद और क़ोम को मिलाकर लगभग 2 करोड़ लोगों के शामिल होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

Exit mobile version