Monday, May 11, 2026
Latest:
Latest

ईरान ने यूरोप में बनाए दो नए प्रॉक्सी संगठन, इजराइल से जुड़े ठिकानों को निशाना बनाने की चेतावनी

ईरान ने यूरोप में बनाए दो नए प्रॉक्सी संगठन, इजराइल से जुड़े ठिकानों को निशाना बनाने की चेतावनी, मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच ईरान से जुड़े दो नए प्रॉक्सी संगठन यूरोप में सक्रिय हो गए हैं। हरकत अशहाब अल-यामीन अल-इस्लामिया ने लंदन में एंबुलेंस पर आग लगाने की जिम्मेदारी ली, जबकि अर्थक्वेक फैक्शन ने चेक गणराज्य में इजराइली हथियार फैक्ट्री पर हमला करने का दावा किया।

ईरान ने यूरोप में बनाए दो नए प्रॉक्सी संगठन, इजराइल से जुड़े ठिकानों को निशाना बनाने की चेतावनी

हरकत अशहाब अल-यामीन अल-इस्लामिया ने उत्तरी लंदन के गोल्डर्स ग्रीन इलाके में 23 मार्च को हुए एंबुलेंस हमले की जिम्मेदारी ली। इस हमले में चार एंबुलेंस जल गईं और आसपास की इमारतों की खिड़कियां टूट गईं, लेकिन कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस इस घटना को यहूदी विरोधी हेट क्राइम मानकर जांच कर रही है।

दूसरा संगठन, अर्थक्वेक फैक्शन, ने 20 मार्च को चेक गणराज्य में इजराइली हथियार फैक्ट्री को निशाना बनाया। यह फैक्ट्री एलिबिट सिस्टम्स के साथ ड्रोन बनाने के समझौते में शामिल थी। संगठन ने चेतावनी दी है कि वह इजराइल से जुड़े ठिकानों और लोगों को निशाना बनाना जारी रखेगा।

विशेषज्ञों का कहना है कि ये संगठनों का उदय ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच बढ़ते तनाव के बीच हुआ है। दोनों ग्रुप यूरोप में सक्रिय हैं और इजराइल से जुड़े ठिकानों को निशाना बनाकर पश्चिमी देशों में सुरक्षा चुनौतियां बढ़ा रहे हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम