katniLatestमध्यप्रदेश

IPS अभिनव विश्वकर्मा होंगे कटनी के नए पुलिस अधीक्षक

IPS अभिनव विश्वकर्मा होंगे कटनी के नए पुलिस अधीक्षक

IPS अभिनव विश्वकर्मा होंगे कटनी के नए पुलिस अधीक्षक राज्य राज्य शासन  ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं।

IMG 20250601 WA0136

IMG 20250601 WA0136

सांसद वीडी शर्मा ने लिया पूरे घटनाक्रम का संज्ञान, हटाये गए एसपी अभिजीत रंजन

सांसद एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने बीती रात कटनी में हुए घटनाक्रम पर संज्ञान लेते हुए इसे मुख्यमंत्री को अवगत कराया। श्री शर्मा ने इस पूरे मामले में कड़ी नाराजगी व्यक्त की जिसके बाद देर शाम को पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन का ट्रान्सफर कर दिया गया।

IMG 20250601 WA0054

एक साथ भारतीय पुलिस सेवा के 10 अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। 1 जून रविवार को इस संबंध में गृह विभाग में आदेश जारी किया है। आईपीएस अफसरों को अस्थाई रूप से एक पद से हटाकर दूसरे पद पर नियुक्त किया गया है। उन्हें अगले आदेश तक यह कार्यभार संभालने का निर्देश दिया गया है।

दो जिलों को नए पुलिस अधीक्षक (एसपी) मिले हैं। बैच 2001 के आईपीएस अधिकारी प्रमोद वर्मा को पुलिस महानिरीक्षक, जबलपुर जोन पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह पुलिस महानिदेशक सागर जोन के पद पर कार्यरत थे। इसके अलावा जेएनपीए सागर के निदेशक पद का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे थे। सुशांत कुमार सक्सेना को पुलिस महानिरीक्षक (अ.अ.वी) पुलिस मुख्यालय भोपाल के पद पर पदस्थ किया गया है। इससे पहले वह पुलिस महानिदेशक चम्बल जोन, मुरैना के पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

Back to top button