Sunday, May 10, 2026
Latest:
Sportsक्रिकेटखेल

IPL : RCB मुश्किल में, 100 से पहले ही 7 खिलाड़ी आउट

पुणे। आईपीएल 2018 के पहले मुकाबले में शनिवार को दो सबसे मजबूत टीमें, चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आमने-सामने हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। आरसीबी का प्रदर्शन निराशाजनक कहा। कोहली की टीम ने 14.1 ओवर में 87 रन पर 7 विकेट खो दिए हैं। रवींद्र जडेजा (3 विकेट) और हरभजन सिंह (2 विकेट) ने मिलकर आरसीबी की कमर तोड़ दी।

पार्थिव पटेल ने सबसे ज्यादा 53 रन (41 गेंद, 5 चौके, 2 छक्के) बनाए। टीम साउदी (1) और उमेश यादव (0) क्रीज पर हैं।

पहला विकेट ब्रैंडन मॅक्कुलम का गिरा, जो 5 रन के निजी स्कोर पर लुंगी नजीडी की गेंद पर शार्दुल ठाकुर के हाथों कैच आउट हए। वहीं विराट कोहली 8 रन बनाकर रवींद्र जडेजा की गेंद पर बोल्ड आउट हो गए। एबी डिविलियर्स महज एक रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें हरभजन की गेंद पर धोनी को स्टम्प आउट किया।

चौथा विकेट मनदीप सिंह का रहा, जो महज सात रन बनाकर जडेजा की गेंद पर विलि के हाथों कैच आउट हुए। वहीं पांचवें विकेट के रूप में पार्थिव पटेल पैवेलियन लौटे। जडेजा ने अपनी ही गेंद पर उनका कैच लपका।

ये केवल दो टीमों की जंग नहीं है, बल्कि दो कप्तानों के बीच की जोर आजमाइश भी है। जहां एक तरफ भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी होंगे तो वहीं दूसरी ओर मौजूदा कप्तान विराट कोहली।

इस मैच में आरसीबी चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों मिली पिछली हार का बदला लेना चाहेगी। पिछली बार जब दोनों टीमें आमने-सामने हुईं थीं तो आरसीबी को पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

इस बीच धोनी की टीम दोबारा जीत की पटरी पर चढ़ना चाहेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि पिछले तीन मुकाबलों में चेन्नई सुपर किंग्स को तीन में से दो मैच में हार का मुंह देखना पड़ा है। इसी वजह से अंक तालिका में सीएसके दूसरे स्थान पर आ गई है। वहीं दूसरी तऱफ आरसीबी के लिए प्लेऑफ में पहुंचने के लिए ये मैच जीतना जरूरी है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply