Site icon Yashbharat.com

IPL 2027: मुंबई इंडियंस की जर्सी पर दिखेगा Nike का स्वूश मार्क, पुरुष और महिला टीमों का ऑफिशियल किट पार्टनर बना ग्लोबल ब्रांड

women cricket

IPL 2027: मुंबई इंडियंस की जर्सी पर दिखेगा Nike का स्वूश मार्क, पुरुष और महिला टीमों का ऑफिशियल किट पार्टनर बना ग्लोबल ब्रांड

मुंबई। दुनिया की मशहूर स्पोर्ट्सवियर कंपनी नाइके (Nike) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की सबसे सफल फ्रेंचाइजियों में से एक मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के साथ कई सालों के लिए एक बड़ी पार्टनरशिप की घोषणा की है। इस करार के तहत नाइके, वर्ष 2027 सीजन से मुंबई इंडियंस की पुरुष और महिला, दोनों टीमों का आधिकारिक किट पार्टनर (Official Kit Partner) बनेगा।

कंपनी दोनों टीमों के खिलाड़ियों, कोचों और तकनीकी स्टाफ के लिए मैच जर्सी, प्रैक्टिस किट और अन्य स्पोर्ट्सवियर उपलब्ध कराएगी।

इस महीने से कपड़े पहनना शुरू, 2027 में लॉन्च होगी नई जर्सी

यद्यपि खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ ने इसी महीने से नाइके के कपड़े पहनना शुरू कर दिया है, लेकिन मुंबई इंडियंस की पुरुष और महिला टीमों की आधिकारिक नई मैच जर्सी 2027 सीजन से ठीक पहले बड़े स्तर पर लॉन्च की जाएगी।

क्रिकेट में नाइके (Nike) की भारत में बड़ी वापसी

भारत के खेल बाजार में यह डील नाइके के लिए क्रिकेट क्षेत्र में अपने निवेश और मौजूदगी को बढ़ाने की दिशा में एक मास्टरस्ट्रोक माना जा रहा है।

सिर्फ जर्सी ही नहीं, लाइफस्टाइल और स्ट्रीट फैशन से जुड़ेगी टीम

यह पार्टनरशिप केवल क्रिकेट किट तक सीमित नहीं रहेगी। नाइके और मुंबई इंडियंस ऐसे मर्चेंडाइज और लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स लॉन्च करने की योजना बना रहे हैं, जो मुंबई शहर की ऊर्जा, संस्कृति और पहचान से प्रेरित होंगे। इसका मकसद क्रिकेट को आम फैंस की लाइफस्टाइल और स्ट्रीट फैशन से जोड़ना है।

तिलक वर्मा ने जताई खुशी:

भारतीय बल्लेबाज और नाइके एथलीट तिलक वर्मा ने इस पार्टनरशिप पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मुंबई इंडियंस की जर्सी पर नाइके का आइकॉनिक ‘Swoosh’ लोगो पहनना उनके लिए गर्व का पल होगा और इससे युवा क्रिकेटरों को बड़े सपने देखने की प्रेरणा मिलेगी।

Exit mobile version