Latest

IPL 2019 LIVE: मुंबई ने चेन्नई को 150 रन का लक्ष्य दिया, दीपक चाहर ने 3 विकेट लिए

हैदराबाद। इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन का फाइनल हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम पर चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच हो रहा है। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। उसने 20 ओवर में 8 विकेट पर 149 रन बनाए। उसकी ओर से कीरोन पोलार्ड ने सबसे ज्यादा 41 रन बनाए। चेन्नई की ओर से दीपक चाहर ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।

मुंबई की ओर से आउट होने वाले बल्लेबाज मिशेल मैक्लेनाघन, राहुल चाहर, हार्दिक पंड्या, ईशान किशन, क्रुणाल पंड्या, सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा और क्विंटन डीकॉक हैं। 

रोहित ने 14 गेंद पर 15, डीकॉक ने 17 गेंद पर 29 और सूर्यकुमार ने 17 गेंद पर 15 रन बनाए। क्रुणाल पंड्या 7 गेंद पर 7 रन ही बना पाए। हार्दिक पंड्या 10 गेंद पर 16 रन बनाकर आउट हुए। सुरेश रैना ने 18वें ओवर की दूसरी गेंद पर उनका कैच छोड़ दिया था। उस समय पंड्या 4 रन पर खेल रहे थे। राहुल चाहर बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। वे अपने भाई दीपक चाहर की गेंद पर फाफ डुप्लेसिस के हाथों कैच आउट हुए। 

रोहित-डीकॉक के कैच धोनी ने पकड़े

मुंबई का पहला विकेट 5वें ओवर की 5वीं गेंद पर गिरा। शार्दुल ठाकुर की गेंद को कट करने की कोशिश में क्विंटन डीकॉक विकेट के पीछे महेंद्र सिंह धोनी को कैच थमा बैठे। अगले ओवर की दूसरी गेंद पर रोहित शर्मा भी पवेलियन लौट गए। दीपक चाहर की गेंद पर उनका कैच भी धोनी पकड़ा। इस समय मुंबई का स्कोर 45 रन था। इन दोनों के आउट का असर मुंबई के रनरेट पर भी पड़ा। उसने पहले 4 ओवर में 37 रन बनाए थे, जबकि अगले 4 ओवर में वह 16 रन ही बना पाई।

सूर्यकुमार का विकेट लेकर पर्पल कैप के हकदार बने ताहिर

क्वालिफायर-1 में चेन्नई के खिलाफ अर्धशतक लगाने वाले सूर्यकुमार यादव को इमरान ताहिर ने बोल्ड किया। इमरान का यह इस सीजन में 25वां विकेट है। वे इसके साथ ही पर्पल कैप के भी हकदार बने। शार्दुल ने अपनी ही गेंद पर क्रुणाल का कैच पकड़ा। शार्दुल के हाथ से पहले कैच छूट गया था, लेकिन उन्होंने गेंद के जमीन पर गिरने से पहले फिर उसे कब्जे में ले लिया। इमरान ने ईशान किशन को भी पवेलियन की राह दिखाई। इस सीजन में इमरान ने उन्हें चौथी बार आउट किया। 

धोनी सबसे ज्यादा शिकार करने वाले विकेटकीपर

विकेटकीपरशिकार
महेंद्र सिंह धोनी132
दिनेश कार्तिक131
रॉबिन उथप्पा90
पार्थिव पटेल82
नमन ओझा75

इमरान आईपीएल फाइनल खेलने वाले सबसे उम्रदराज क्रिकेटर
मुंबई ने अंतिम एकादश में एक बदलाव किया है। उसने जयंत यादव की जगह मिशेल मैक्लेनाघन को शामिल किया है। चेन्नई की टीम ने कोई बदलाव नहीं किया है। चेन्नई सुपरकिंग्स के इमरान ताहिर आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा उम्र में फाइनल खेलने वाले क्रिकेटर बने। उनकी 40 साल 46 दिन है।

Embedded video
YDRDO Sk bigger

IndianPremierLeague@IPL

The @mipaltan Skipper Rohit Sharma wins the toss and elects to bat first against @ChennaiIPL.#IPLFinal #MIvCSK2,3067:05 PM – May 12, 2019338 people are talking about thisTwitter Ads info and privacy

YDRDO Sk bigger

IndianPremierLeague@IPL · 2h

The @mipaltan Skipper Rohit Sharma wins the toss and elects to bat first against @ChennaiIPL.#IPLFinal #MIvCSK

Embedded video
YDRDO Sk bigger

IndianPremierLeague@IPL

A look at the Playing XI for #MIvCSK#IPLFinal pic.twitter.com/auGwfWJfI61,3757:10 PM – May 12, 2019Twitter Ads info and privacy

View image on Twitter
View image on Twitter

166 people are talking about thisView image on Twitter

View image on Twitter
pzAhvhIo bigger

Mumbai Indians@mipaltan

?

Rohit vs Dhoni. #MIvCSK. One last time this season

LIVE updates: https://bit.ly/IPL2019Final #OneFamily #CricketMeriJaan #MumbaiIndians #IPL2019Final @ImRo45 @msdhoni1,0817:21 PM – May 12, 2019184 people are talking ab

Leave a Reply

Back to top button