Site icon Yashbharat.com

IPL पार्टी में कैटरीना ने किया जबरदस्त डांस, वायरल हुआ वीडियो

mcms 1 2

मुंबई: रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग 11वें सीज़न एमएस धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स विजेता रही।  IPL की क्लोजिंग सेरेमनी में बॉलीवुड के कई स्टार्स पहुंचे। वरुण धवन, कार्तिक आर्यन, जैकलीन फर्नांडीज, कैटरीना कैफ और कीर्ति सेनन, ने अपनी डांस परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीत।

 

इस दौरान कैटरीना की डांस मूव्स ने लोगों को हैरान कर दिया। हाल ही में IPL की क्लोजिंग सेरेमनी में कैटरीना के किए हुए दमदार डांस की वीडियो काफी वायरल हो रही है। इस दौरान कैटरीना ने ‘स्वैग से करेंगे सबका स्वागत’ और ‘धूम 3’ के ‘कमली’ गाने पर डांस किया। इतना ही नहीं IPL 2018 के समापन समारोह में ‘रेस 3’ की टीम ने भी अपनी परफॉर्मेंस दी।

बता दें कि कैटरीना की फिल्मों के बारे में बात करें तो वह इन दिनों शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा के साथ फिल्म ‘जीरों’ की शूटिंग में काफी बिजी हैं। वहीं वह फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ में भी वह मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ आमिर खान, अमिताभ बच्चन और फतिमा सना शेख भी होंगी।

Exit mobile version