डेंगू नियंत्रण हेतु नगर निगम कटनी के साथ अन्तरविभागीय बैठक सम्पन्न,लार्वा पाए जाने पर की जाएगी चालानी कार्यवाही

डेंगू नियंत्रण हेतु नगर निगम कटनी के साथ अन्तरविभागीय बैठक सम्पन्न,लार्वा पाए जाने पर की जाएगी चालानी कार्यवाह
कटनी :- ड्रा राज सिंह ठाकुर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देश अनुसार मानसून सत्र प्रारंभ होते ही वाहक जनित रोग जैसे मलेरिया डेंगू चिकनगुनिया के मरीजों की संख्या में बढोत्तरी होने लगती है इस तारतम्य में वाहक जनित रोगों पर शहरी क्षेत्र में किस तरह बचाव कार्य किया जावे व मच्छर जन्य परिस्थितियों को नष्ट करने के उपाय जैसे महत्वपूर्ण पहलुओ पर नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी व सभी शहरी वार्डों के एस आई वार्ड दरोगा जिला मलेरिया अधिकारी श्रीमति शालिनी नामदेव मलेरिया निरीक्षक प्रमत कुमार महार महार तीरथ प्रसाद बैगा एस आई
सन्दीप बंसल एस आई सुशांत सिंह एस आई व अन्य कर्मचारियो की उपस्थिति में अन्तरविभागीय समन्वय बैठक का आयोजन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला कटनी के सभा कक्ष में किया गया इस बैठक का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम के आपसी समन्वय से वाहक जनित रोगों पर नियंत्रण रोकथाम के उपाय व उपलब्ध कीटनाशको के सदुपयोग पर चर्चा की गई साथ ही नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा मच्छर के लार्वा पाये जाने पर चालानी कार्यवाही करने व वार्ड में जन जागरूकता व लार्वा सर्वे के निर्देश वार्ड दरोगाओ को दिये गए डेंगू प्रभावित क्षेत्रो पर स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम विभाग मिलकर कार्य करे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राज सिंह ठाकुर द्वारा समान्य जन से ये अपील की गई है कि सप्ताह में एक बार अपने अपने घरों का स्वयं निरीक्षण करे व मच्छर जन्य परिस्थितियो को समाप्त करे कटनी को मलेरिया डेंगू चिकनगुनिया बीमारी से मुक्त रखे








